खेत में युवक की करंट लगने से मौत,पुलिस जांच में जटी : नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Aditi News Team
Mon, Sep 28, 2026
रिपोर्टर संदीप राजपूत
बोलेरो सवारों ने पीछा कर रोका,खेत में भागे युवक की करंट लगने से मौत
पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
नरसिंहपुर। ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जानकारी अनुसार राजा कछार निवासी सत्येंद्र पटेल आत्मज गुलजार सिंह पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सत्येंद्र पटेल रीछा गांव से वापस लौट रहा था, तभी। ग्राम गुंदरई में बिना नंबर प्लेट के बोलेरो सवार ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। ओमप्रकाश पटेल के पेट्रोल पंप के पास बोलेरो चालक ने आगे गाड़ी लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार डर के मारे सत्येंद्र खेत की ओर भागा। खेत सर्वे नंबर 95/5 (ओमप्रकाश वल्द फूलसिंह) में विद्युत प्रवाहित तारों की चपेट में आने से उसे करंट लग गया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना