Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

नरसिंहपुर में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत : सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

Aditi News Team

Thu, Sep 24, 2026

राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत सही पाए जाने पर विक्रेता पर एफआईआर

नरसिंहपुर। विकासखंड चावरपाठा अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान सगोरिया में ग्राम कुसमी-सागोरिया के हितग्राहियों को जुलाई, अगस्त एवं सितंबर 2026 का राशन नहीं मिलने संबंधी शिकायत की जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई है।

जनसुनवाई में हितग्राहियों द्वारा शिकायत की गई थी कि पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाकर राशन की पर्ची जारी की गई, लेकिन उन्हें वास्तविक रूप से खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद संबंधित उचित मूल्य दुकान के विक्रेता अभिशेष तिवारी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर न्यायालय अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गाडरवारा में प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही संबंधित विक्रेता के विरुद्ध थाना करेली में एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान सगोरिया से संबंधित ग्राम कुसमी-सागोरिया के सभी पात्र हितग्राहियों को लंबित खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गाडरवारा

जरूरी खबरें