Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

नरसिंहपुर,चलती गाड़ी में स्टंट करना पड़ा भारी : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

Aditi News Team

Fri, Oct 2, 2026

अदिति न्यूज (aditiNewscom) रिपोर्टर संदीप राजपूत

चलती गाड़ी में स्टंट करना पड़ा भारी: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

नरसिंहपुर।सोशल मीडिया पर रील और वीडियो के चक्कर में स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से सामने आया है, जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति के खिलाफ चलती कार से खतरनाक स्टंट करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, बरहटा क्षेत्र में नीर प्रजापति द्वारा एक चलती काली कार से बाहर लटककर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में कार के पीछे कुछ अन्य गाड़ियां हूटर बजाती हुई भी दिखाई दे रही थीं।

मुंगवानी पुलिस ने लिया संज्ञान

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुंगवानी पुलिस ने मामले की पड़ताल की। मुंगवानी थाना प्रभारी दिलीप सिंह के मुताबिक, वायरल वीडियो की पुष्टि व जांच के उपरांत नीर प्रजापति के विरुद्ध वैधानिक धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि सड़क पर इस तरह की लापरवाही और कानून उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अदिति न्यूज — सच की सीधी आवाज।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें