Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

देवरी के महालक्ष्मी रेस्टोरेंट पर रुकी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती कुछ समय के लिए महालक्ष्मी ढाबे पर विश्राम किया

Kamar Rana Aditi News

Mon, Oct 13, 2025

.पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का देवरी में अल्प प्रवास, महालक्ष्मी ढाबा पर हुआ आत्मीय स्वागत

देवरी रायसेन --गोटेगांव से मंत्री प्रहलाद पटेल के निवास से भोपाल लौटते समय प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती का काफिला रविवार शाम नगर देवरी के समीप महालक्ष्मी ढाबा पर कुछ समय के लिए रुका।

इस दौरान ढाबा संचालक कपिल कुमार लोधी, एवं भोपाल सिंह लोधी, उनके साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर उमा भारती का गर्मजोशी से स्वागत किया।

उमा भारती ने सभी से आत्मीयता पूर्वक मुलाकात की और स्थानीय कार्यकर्ताओं की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं, अचानक हुई उनकी इस मौजूदगी से स्थानीय लोगों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित रहे जिन्होंने उमा भारती के साथ फोटो खिंचवाए और उनके नेतृत्व की सराहना की।

Tags :

जरूरी खबरें