Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

नरसिंहपुर में ‘थिरक – द गरबा महोत्सव’ की धूम, : पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

Aditi News Team

Sun, Oct 25, 2026

नरसिंहपुर में ‘थिरक – द गरबा महोत्सव’ की धूम, पूर्व विधायक संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

नरसिंहपुर। नगर के होटल सावित्री सिग्नेचर में आयोजित भव्य ‘थिरक – द गरबा महोत्सव’ में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्री संजय शर्मा शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया तथा गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लेते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को भी मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री पंकज नेमा, नगर कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर के अध्यक्ष श्री रोहित पटेल, करणी सेना जिला उपाध्यक्ष श्री संदीप राजपूत, पोल खोल न्यूज से श्री सौरभ प्रताप राठौर, अधिवक्ता श्री अजय पटेल, श्री देवेंद्र पटेल, श्री अंशु घोषी, श्री शरद पटेल, श्री पिंकू चौबे, श्री राकेश पटेल , श्री सागर पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

गरबा की आकर्षक प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल ने आयोजन को यादगार बना दिया। उपस्थित अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पूर्व विधायक संजय शर्मा

जरूरी खबरें