गाडरवारा रोटरी क्लब ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव : बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Aditi News Team
Sat, Nov 14, 2026
रोटरी क्लब गाडरवारा राणा ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन उत्सव
बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
गाडरवारा। रोटरी क्लब गाडरवारा राणा द्वारा स्थानीय दा हीरा पार्क होटल में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास,उमंग और उत्साह के साथ भव्य दीपावली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के समस्त रोटेरियन साथियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आपसी प्रेम,सद्भाव और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी की स्तुति एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। स्तुति पाठ अमन जैन द्वारा किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
रोटरी क्लब अध्यक्ष अभिषेक बड़कुर ने बताया उत्सव को यादगार बनाने के लिए बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,वहीं बड़ों के लिए भी आकर्षक खेल गतिविधियां रखी गईं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ खेलों में भाग लिया। इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों ने उत्सव में चार चांद लगा दिए।
क्लब के मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा जानकारी दी गई।की कार्यक्रम के दौरान नए सदस्य रजनीश महोबिया जी को पिन लगाकर रोटरी की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता मिलने पर उन्होंने रोटरी क्लब राणा गाडरवारा का आभार व्यक्त किया।आतिशबाजी कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। हंसी-खुशी, संगीत, मनोरंजन और आपसी स्नेह से सराबोर इस आयोजन ने सभी को यादगार पल दिए। आगे भी इस तरीके के कार्यक्रम होते रहेंगे और आगामी नव वर्ष में भी क्लब द्वारा आयोजन किया जाएगा।
रोटे.जिनेश जैन ने बताया विगत दिवस जबलपुर में राज्यसभा सांसद रोटेरियन विवेक कृष्ण तंखा जी की निवास स्थान पर एक मीटिंग में
क्लब के सदस्यों ने सहभागिता दी एवं बताया कि बहुत ही जल्द नरसिंहपुर जिले को एक कैंसर डिटेक्टिव वेन मिलने वाली है,जो की गाडरवारा समित आसपास के क्षेत्र में कैंप लगाकर प्रथम स्टेज के कैंसर के मरीजों को डिटेक्ट करके कैंसर का निवारण के लिए कैंप लगाया जाएगा। हमारे यह हमारे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी।और कहा कि दीपावली मिलन जैसे आयोजन केवल त्योहार मनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि परिवारों के बीच आत्मीयता बढ़ाने, आपसी संबंधों को मजबूत करने और समाज में प्रेम एवं एकता का संदेश देने का भी महत्वपूर्ण अवसर हैं।
कार्यक्रम के दौरान अनीश जैन,मनीष जायसवाल,प्रियंक सोनी एवं नम्रता बड़कुर,खुशबू जायसवाल,रितु साहू,तान्या जैन,रुचि मालपानी द्वारा गेम्स का कार्य आयोजन किया गया। सभी रोटेरियन कपल्स को गेम्स खिलाए गए। कैटवॉक कराई गई
कार्यक्रम के समापन पर सचिव प्रशांत मालपानी,कोषाध्यक्ष रूपेश राय द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर्षोल्लास के वातावरण में हुआ। सभी रोटेरियन साथियों एवं उनके परिवारजनों के सहयोग और सहभागिता से यह दीपावली मिलन समारोह अत्यंत सफल,शानदार एवं यादगार बन गया।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
रोटरी क्लब गाडरवारा