इंदिरा कॉम्प्लेक्स में बकायेदार दुकानों पर तालाबंदी, : गाडरवारा,नगर पालिका परिषद द्वारा 5 लाख 50 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई
Aditi News Team
Thu, Oct 15, 2026
इंदिरा कॉम्प्लेक्स में बकायेदार दुकानों पर तालाबंदी,
5 लाख 50 हजार रुपये की राजस्व वसूली
नगर पालिका परिषद गाडरवारा द्वारा बकाया राशि की वसूली के लिए कार्रवाई करते हुए इंदिरा कॉम्प्लेक्स स्थित बकायेदार दुकानों पर तालाबंदी की गई। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 5 लाख 50 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋतु मेहरा के निर्देश पर नगर पालिका के सहायक यंत्री सत्यम जाट, राजस्व उप निरीक्षक अमित कोष्टी एवं शहजाद बक्श, सहायक राजस्व निरीक्षक राकेश पटेल तथा सहायक आनंद कौरव सहित राजस्व शाखा के अमले ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को समय पर दुकान का किराया एवं अन्य बकाया राशि नगर पालिका में जमा करने की समझाइश दी गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋतु मेहरा ने शहर के सभी बकायेदारों से अपील की है कि वे अपनी बकाया राशि समय पर जमा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
गाडरवारा सीएमओ रितु मेहरा