Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

नरसिंहपुर जिले में पटाखा व विस्फोटक पदार्थों के विरुद्ध चेकिंग अभियान : भारी मात्रा में पटाखा सामग्री जप्त। • दो आरोपी गिरफ्तार।

Aditi News Team

Sat, Oct 11, 2025

नरसिंहपुर जिले में पटाखा एवं विस्फोटक पदार्थों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान

• भारी मात्रा में पटाखा सामग्री जप्त।

• दो आरोपी गिरफ्तार।

त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर जिले में पटाखा एवं विस्फोटक पदार्थों की अवैध बिक्री, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

*अभियान का मुख्य उद्देश्य :*

• अवैध रूप से पटाखों की बिक्री एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाना।

• नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

• पर्यावरण प्रदूषण एवं ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना।

*चेकिंग के दौरान थाना गोटेगांव मिली बड़ी सफलता :*

*जप्ती :*

• सुतली बम 210 पैकेट प्रत्येक पैकेट 10-10 नग।

• बारूद 02 किलोग्राम।

• 10 किलोग्राम सोडा एवं भारी मात्रा में पटाखा बनाने की सामग्री कीमती लगभग 25 हजार रूपये।

• आरोपी 1 : डाल सिंह गोलदांज निवासी ग्राम सालीवाडा, थाना गोटेगांव।

• आरोपी 2 : देवेन्द्र गोलदांज निवासी ग्राम सालीवाडा, थाना गोटेगांव।

वैधानिक कार्यवाही : भारतीय विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत प्रकरण दर्ज।

*कार्यवाही में मुख्य भूमिका :* उक्त कार्यवाही में एसडीओपी, गोटेगांव श्री मनीष त्रिपाठी, एसडीएम संधमित्रा गौतम के नेतृत्व में थाना प्रभारी गोटेगांव प्रदीप सराफ, तहसीलदार, गोटगांव श्री नीरज तखरया, उप निरीक्षक जयवती कूडपे, उनि दिलीप सिंह, आरक्षक रामसमझ आरक्षक, विपिन आरक्षक प्रशांत, आरक्षक अमित नामदेव की मुख्य भूमिका रही है।

*नरसिंहपुर पुलिस आम नागरिकों, व्यापारियों एवं पटाखा विक्रेताओं से अपील करता है कि :*

• केवल वैध लाइसेंस के अंतर्गत ही पटाखों का संग्रहण व विक्रय करें।

• रहवासी क्षेत्र, स्कूलों, अस्पतालों एवं सार्वजनिक स्थलों के पास पटाखों का भंडारण न करें।

• संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत निकटतम थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें।

एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और प्रदूषण रहित त्योहार मनाने के लिए आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा यह अभियान त्योहारों के दौरान भी निरंतर जारी रहेगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर गोटेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भारी मात्रा में पटाखा सामग्री जप्त

दो आरोपी गिरफ्तार

जरूरी खबरें