Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

करेली में आयोजित हुआ सेवा सेतु अभियान व स्वास्थ्य शिविर : पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

Aditi News Team

Sat, Oct 3, 2026

जनपद पंचायत करेली में आयोजित हुआ सेवा सेतु अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर

करेली - जनपद पंचायत करेली में सेवा सेतु अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों की समस्याएं सुनीं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित विषय जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखे। पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। सेवा सेतु जैसे अभियान आमजन और प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों से हितग्राहियों की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने की बात कही।

जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं शासन की योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए इस प्रकार के शिविर महत्वपूर्ण हैं। , जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें