10 दुकानदारों पर कुल 29 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई : खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई
Aditi News Team
Sun, Sep 20, 2026
खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई
10 दुकानदारों पर कुल 29 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई
स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और नगर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पालिका नरसिंहपुर के अमले द्वारा खुले में कचरा फेंकने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के विरुद्ध रविवार को चालानी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान सुनील ट्रेडर्स पर 10 हजार रुपये तथा प्रयाग ट्रेडर्स पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा खुले में कचरा फेंकने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले अन्य 8 दुकानदारों के विरुद्ध कुल 17 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। इस प्रकार नगर पालिका द्वारा कुल 10 दुकानदारों पर 29 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका नरसिंहपुर ने सभी से अपील की गई है कि वे खुले में कचरा न फेंकें, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा नगर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर नगरपालिका