Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

माँ बीजासेन दरबार में 25 अक्टूबर को महाप्रसादी भंडारा : कोड़िया रोड स्थित माँ बीजासेन दरबार में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से माँ का भंडारा प्रसादी प्रारंभ होगा

Aditi News Team

Fri, Oct 23, 2026

माँ बीजासेन दरबार में 25 अक्टूबर को महाप्रसादी भंडारा

गाडरवारा। नगर के कोड़िया रोड स्थित माँ बीजासेन दरबार में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से माँ की इच्छा तक महाप्रसादी भंडारे का आयोजन होगा। माँ बीजासेन सामाजिक कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

यह भंडारा क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक-सामाजिक आयोजन बन चुका है, जिसमें गाडरवारा सहित नगर पालिका क्षेत्र की लगभग 10 किलोमीटर की परिधि के ग्रामीण और आसपास के श्रद्धालु पहुंचते हैं। संत-महात्माओं तथा देवी स्वरूपा कन्याओं की विशेष सहभागिता के बीच श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर प्रसादी ग्रहण करेंगे।

आयोजन में सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्रों के प्रमुखजनों को भी आमंत्रित किया गया है। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने सभी धर्मानुरागी नागरिकों से परिवार सहित शामिल होने और विशेष रूप से कन्याओं को साथ लाने का आग्रह किया है।

Tags :

जरूरी खबरें