Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

एनटीपीसी गाडरवारा में महात्मा गांधी की जयंती पर : वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Aditi News Team

Sat, Oct 3, 2026

एनटीपीसी गाडरवारा में महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गाडरवारा।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती के पावन अवसर पर एनटीपीसी गाडरवारा परिसर में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए एक वृहद स्वच्छता अभियान रैली एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बापू के 'स्वच्छ भारत और हरित भारत' के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में एनटीपीसी प्रबंधन एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनटीपीसी गाडरवारा के कार्यकारी निदेशक श्री हिम्मत सिंह चौहान एवं सीआईएसएफ इकाई प्रभारी श्री शिवांशु प्रभाकर की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों और जवानों ने सर्वप्रथम परिसर में 'स्वच्छता ही सेवा' के संकल्प हेतु एकत्रित हुए जहां कार्यकारी निदेशक द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात,पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए एक पैदल रैली भी निकाली गई। रैली में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ अधिकारी तथा जवानों ने बैनर एवं नारों के माध्यम से आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का प्रभावी संदेश दिया।हरित परिसर के महत्व को रेखांकित करते हुए विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यकारी निदेशक श्री हिम्मत सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण का आपस में गहरा नाता है। एक स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण और हरियाली दोनों अनिवार्य हैं। सीआईएसएफ इकाई प्रभारी श्री शिवांशु प्रभाकर ने भी बल सदस्यों को अपने कार्यक्षेत्र के साथ-साथ राष्ट्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एनटीपीसी और सीआईएसएफ के समस्त वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ स्टाफ और बल के जवान उपस्थित रहे, जिन्होंने इस संयुक्त प्रयास को सफल बनाकर पर्यावरण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एनटीपीसी गाडरवारा

कार्यकारी निदेशक हिम्मत सिंह चौहान

जरूरी खबरें