Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

"स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" : "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" के अंतर्गत आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में कलेक्टर द्वारा लगाई गई चिकित्सा अध

Aditi News Team

Sun, Sep 14, 2025

"स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" के अंतर्गत आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में कलेक्टर श्रीसिंह द्वारा लगाई गई चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी

रिपोर्टर छिन्दवाड़ा शिवजी चोरिया

मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 17 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा मध्यप्रदेश से 17 सितंबर 2025 को किया जायेगा। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी चुनौतियों की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराना है।

इस महत्वपूर्ण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को सफल बनाने एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिये जिले के दशहरा मैदान छिंदवाड़ा में 17 सितंबर 2025 को प्रात: 8 बजे से आयोजित होने वाले शिविर में कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा विभिन्न चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी कार्य समाप्ति तक लगाई गई है। जिसके अंतर्गत शिविर में एन.सी.डी. विभाग में डॉ. महिपत यादव, डॉ.संदीप जैन, डॉ.मनीष गठोरिया व डॉ.शशिकांत आर्या, गर्भवती जांच विभाग में डॉ.शीतल गढपाले, डॉ.ज्योति मरावी, डॉ.श्वेता पाठक व डॉ.अर्चना कौरी, अंधत्व विभाग में डॉ.कंचन दुबे व डॉ.भारती बदलानी, ई.एन.टी. विभाग में डॉ.सुशील कुमार दुबे, डॉ.कृति शर्मा, डॉ.नितिन जैन व डॉ.सूर्यकांत तिवारी, सर्जिकल विभाग में डॉ.नंदराम ढाकरिया, डॉ.विनित मंडराह व डॉ.भूपेश कुसराम, अस्थीरोग विभाग में डॉ.नरेन्द्र हनोते, डॉ.सरबग जैन, डॉ.अभय सोनी व डॉ.अमित रागढाले, शिशु रोग विभाग में डॉ.शुभम बारंगे, डॉ.पवन नंदुरकर, डॉ.दीपक कुमार पटेल व डॉ.अनिता हिरनखेडे, टी.बी.विभाग में डॉ.महेश चन्द्रकांतम, सिकल सेल विभाग में डॉ.हितेश रामटेके, स्कीन विभाग में डॉ.चन्द्रशेखर जैसवाल एवं दंत विभाग में डॉ.मेघा जैन व डॉ.रत्नेश बग्गा की ड्यूटी लगाई गई है।

कलेक्टर श्री सिंह के जारी निर्देशानुसार उपरोक्त नियुक्त चिकित्सा अधिकारी निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर आयोजित शिविर में सौंपे गये कर्तव्यों का गंभीरता एवं समर्पण के साथ निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।

Tags :

छिंदवाड़ा

कलेक्टर

जरूरी खबरें