Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

: मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दी नगर परिषद देवरी को लाखों की सौगात

Aditi News Team

Wed, Feb 19, 2025
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने नगर परिषद देवरी को दी लाखों रुपए की सौगात Kamarrana भोपाल- क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मंत्री बनने के बाद ही अपनी तीव्र कार्य शैली से क्षेत्र ही नहीं प्रदेश में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।जहां एक और पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों में अनुदान राशि की कमी रहती थी, वही मंत्री जी ने अनुदानों का पिटारा खोल दिया है ।उदयपुरा विधानसभा के नगर देवरी को माननीय मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने उनके भोपाल स्थित काशी सेवा सदन में लाखो रुपए की सौगात दी। देवरी परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी के साथ पार्षद अशोक मामा, पार्षद रजनी बरकरे, पार्षद विद्या भनारिया, पार्षद मनोज कुमार सोनी, पार्षद लखन कहार, पार्षद प्रमोद, पार्षद शंकर लाल पहुंचे । और अपने-अपने वार्डों के लिए जो जो मांग की वह सब मंत्री जी ने तुरंत दे डाली। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 को आदिवासी मंडपम भवन बनाने के लिए 10 लाख रुपए की राशि दी, तो वहीं वार्ड नंबर 2 में बिरसा मुंडा मंडपम भवन बनाने के लिए भी 10 लाख रुपए की राशि प्रदान की, वार्ड नंबर 4 में भी बिरसा मुंडा मंडपम भवन बनाने के लिए 10 लाख रुपए की राशि प्रदान की, वही वार्ड नंबर 14 में भी10 लाख रुपए की राशि भवन बनाने को दी । वार्ड नंबर 7 में भी मछुआ समुदाय के लिए 10 लाख रुपए की राशि प्रदान की । इसी प्रकार सभी वार्डों को एक-एक लाख और दो-दो लाख रुपए की राशि चबूतरे बनाने के लिए प्रदान की। देवरी नगर परिषद ने मंत्री जी का आभार व्यक्त किया है। --- इनका कहना है . मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में सभी कार्य किये जा रहे है। मेरी विधानसभा के प्रत्येक गांव में भारत माता का मंदिर निर्माण किया जाएगा इसकी शुरुआत मेरे कार्यालय काशी सेवा सदन से हो चुकी है। साथ ही प्रत्येक ग्राम में युवा केंद्र , मंगल भवन आदि का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत हो चुकी है साथ ही क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों एवं सामाजिक धार्मिक संगठनों को भी उचित आर्थिक अनुदान दिया जा रहा है। क्षेत्र की सेवा करना है मेरा पहला लक्ष्य है। *नरेंद्र शिवाजी* पटेल *राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन*

Tags :

जरूरी खबरें