Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तेंदूखेड़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा : विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Aditi News Team

Wed, Aug 12, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तेंदूखेड़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल

स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

"हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत नगर परिषद तेंदूखेड़ा में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने यात्रा में शामिल होकर नागरिकों के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। नगर के विभिन्न मार्गों से निकली इस यात्रा में स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, खिलाड़ियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के उत्साह और देशभक्ति के जज्बे से पूरा नगर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान तिरंगे की शान में जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, समर्पण और राष्ट्रगौरव का संदेश दिया।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान है- विधायक श्री पटेल

विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने कहा कि विशाल तिरंगे के साथ निकली यह यात्रा राष्ट्र के प्रति हमारी एकता, समर्पण और गौरव का अद्भुत प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में तिरंगा यात्राओं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है, जिसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

विधायक श्री पटेल ने नागरिकों से आह्वान किया कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गौरव के साथ मनाएं।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं डॉ. अम्बेडकर को किया नमन

तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री रामचंद्र राय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में महापुरुषों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा में नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल

जरूरी खबरें