Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

MP में पुलिस महानिरीक्षक भी हुए लूट का शिकार : बाइक सवार ले भागे मोबाइल, पांच थाने की पुलिस जुटी खोजबीन में..

Aditi News Team

Wed, Sep 24, 2025

MP में पुलिस महानिरीक्षक भी हुए लूट का शिकार.. बाइक सवार ले भागे मोबाइल, पांच थाने की पुलिस जुटी खोजबीन में..

*भोपाल*: भोपाल: मध्यप्रदेश के आईजी इंटेलिजेंस डॉ आशीष ही लूट का शिकार हो गए है। भोपाल के सबसे पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले इलाके चार इमली में लुटेरे आईपीएस डॉ आशीष का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि, इस इलाके में प्रदेश सरकार कई मंत्रियों के सरकारी निवास है बावजूद अज्ञात लूटेरों ने दुस्साहसिक रूप से यहाँ वारदात को अंजाम दिया।

*हाई सिक्योरिटी जोन में वारदात*

बताया जा रहा है कि डिनर के बाद आईजी डॉ आशीष टहलने निकले थे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थी। इसी दौरान तीन बाइक सवार लुटेरे हाई सिक्योरिटी जोन चार इमली इलाके में वारदात को अंजाम देते हुए डॉ आशीष का मोबाइल छींनकर भाग गए। घटना रात करीब 10 बजे हई। लुटेरे कोलार गेस्ट हाउस तिराहे से चुना भट्टी की ओर भाग गए।

*खोजबीन जुटी पांच थाने की पुलिस*

IPS Dr Ashish Robbed in Bhopal: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे हड़कप मच गया। क्राइम ब्रांच और पांच थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। फिलहाल आरोपियो का कोईं सुराग नहीं मिला है। वही पुलिस ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। आईजी डॉ. आशीष ने हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Tags :

बाइक सवार ले भागे मोबाइल, पांच थाने की पुलिस जुटी खोजबीन में..

Bhopal

जरूरी खबरें