Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

अवैध देशी पिस्टल से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में : नरसिंहपुर,आपसी विवाद के चलते किया गया था जानलेवा हमला, हथियार सप्लाई करने वाले दो अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में

Aditi News Team

Wed, Sep 10, 2025

अवैध देशी पिस्टल से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

➡️ आपसी विवाद के चलते किया गया था जानलेवा हमला।

➡️ हथियार सप्लाई करने वाले दो अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में।

➡️ आरोपियों से 3 देशी पिस्टल एवं 4 जिंदा कारतूस जप्त।

विगत दिवस प्रार्थी हर्षित नायक निवासी नरसिहंपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि राजा उर्फ श्यामलाल सिलावट व्दारा उसके साथ गाली गलौच कर उस पर जानलेवा हमला करते हुए उसके पैर में गोली मार दी है।

सूचना प्राप्त होते ही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया एवं आरोपी की पतासाजी गिरफ्त में लेने हेतु निर्देश दिए गए।

अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत थाना गाडरवारा पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है

प्रभावी घेराबंदी के परिणाम स्वरूप आरोपी 3 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्त में :* पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी राजा उर्फ श्यामलाल सिलावट को 3 घंटे के अंदर तिदनी रोड पर स्थित जेठा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।

• *जप्ती :* पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल एवं 01 जिंदा कारतूस जप्त किए हैं

दो सप्लायर गिरफ्तार :

• *आरोपी 1 :* बालकिशन ठाकुर निवासी ग्राम खला, थाना सुआतला।

• *आरोपी 2 :* धनीराम उर्फ मुन्ना ठाकुर निवासी ग्राम उमरिया, थाना कोतवाली।

• *जप्ती :* पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 अवैध पिस्टल एवं 03 जिंदा कारतूस जप्त किए हैं

• *वैधानिक कार्यवाही :* धारा 109 (1), 351 (3), 296, बी.एन.एस. 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमाँड पर प्रस्तुत किया गया है।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर, श्री मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे, उनि मनीष मरावी, आर.पंकज राजपूत, आर.जितेन्द्र सिंह, आर.रोहित चन्पुरिया, आर.महेन्द्र ठाकुर व सायबल सेल से म.आर. कुमुद पाठक नगर रक्षा समिति सदस्य शुभम मालवीय व रोहित विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

*पुलिस अधीक्षक, श्री ऋषिकेश मीना द्वारा उक्त सराहनीय कार्यवाही हेतु पुलिस टीम की प्रशंसा की गयी है।*

Tags :

#Narsinghpur police

जरूरी खबरें