Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

: देवरी नगर परिषद में धूमधाम से निकल गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा

Aditi News Team

Tue, Apr 16, 2024

नगर में धूमधाम से मनाई गई डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती* शोभा यात्रा निकाली बस स्टैंड पर आम सभा का हुआ आयोजन

KamarRana *देवरी रायसेन*---नगर में भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई अनुयायियों ने भव्य जुलूस निकालते हुए जय भीम जय भीम जय कार की । भव्य शोभा यात्रा में आकर्षक ढंग से सजी झांकियां के बीच डीजे की धुन पर भव्य शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी जहां जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया । भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंच शोभा यात्रा------ __यह शोभा यात्रा अंबेडकर भवन से निकलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर परिषद में पहुंची ,नगर परिषद के अंबेडकर पार्क में बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल मलाए अर्पित की एवं लोगों ने अपने-अपने विचार रखें, इसके बाद यह शोभायात्रा नगर के बस स्टैंड पर पहुंची। जहां विशाल आम सभा का आयोजन किया गया था। पूर्व विधायक ने किया आमसभा को संबोधित______

भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में नगर के बस स्टैंड पर एक विशाल सभा का आयोजन किया गया इसमें मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास पहुंचे उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने संपूर्ण समाज को एक नई राह दिखाई उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को एक सच्चा मसीहा बताया वही वरिष्ठ नेता हेमंत नरवरिया एवं अहिरवार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश अहिरवार ने अपने विचार रखें। मंच संचालन रमन बामने ने किया। __इस मौके पर मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, पार्षद बलवंत सिंह रघुवंशी, अशोक मामा, इरशाद खान, गरुण रघुवंशी परसोत्तम रघुवंशी, अयाज खान , पोप सिंह अहिरवार, अतर सिंह अहिरवार संगीता गोलिया,

___समिति सदस्य -----पार्षद दिनेश बघेल, वरिष्ठ नेता गोटी राम बघेल, कमलेश बघेल,ठेकेदार अशोक अहिरवार, आशीष बघेल ,बालप्रसाद ,विजयसिंह, रघुवीर बघेल, सुरेश बघेल ,बिहारी बघेल, रघुवीर बघेल, कैलाश बघेल, गोपीलाल अहिरवार, एवं महिलाएं बुजुर्ग एवं बच्चे भारी संख्या में उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें