Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

ओशो की धरा गाडरवारा में मुरारी बापू का आगमन : गाडरवारा आगमन पर बापू ने कहा ओशो जैसे महापुरुष के नगर में आकर मन प्रसन्न हो गया कभी संयोग बनेगा तो राम कथा भी होगी यहां

Aditi News Team

Sat, Dec 6, 2025

ओशो की धरा गाडरवारा में मुरारी बापू का आगमन

मुरारी बापू ने कहा ओशो जैसे महापुरुष के नगर में आकर मन प्रसन्न हो गया कभी संयोग बनेगा तो राम कथा भी होगी यहां

ओशो रजनीश की समाधि स्थल ओशो लीला आश्रम,प्रभु निवास,पुस्तकालय, आदर्श स्कूल एवं आशुतोष राणा के निवास पहुंचे

गाडरवारा।ओशो की धरा में अंतरराष्ट्रीय राम कथा वाचक मुरारी बापू जी का हेलीकॉप्टर से गाडरवारा आगमन हुआ प्रसिद्ध दार्शनिक ओशो रजनीश के ओशो लीला आश्रम में आगमन हुआ जहां ओशो को मृत्यु का बोध हुआ था उस स्थान पर बैठकर दर्शन किए लीला आश्रम के संचालक राजीव जैन ने मृत्यु बोध एवं ओशो के संबंधित जानकारी मुरारी बापू से साझा की इसके बाद मुरारी बापू जी का भव्य स्वागत प्रभु निवास हुआ जहां आचार्य रजनीश ओशो का निवास स्थान है परिवार यहीं पर रहता था जिस कमरे में ओशो रहते थे उसे कमरे को बापू ने नमन किया जहां पर आज भी ओशो की ऊर्जा को महसूस किया जा सकता है मुरारी बापू जी सार्वजनिक पुस्तकालय, मैं बापू का आगमन हुआ जहां पर आचार्य रजनीश ओशो यहां पर पुस्तक पढ़ने के लिए आते थे एवं उनके हाथ की लिखी हुई हस्ताक्षर आज भी मौजूद है मुरारी बापू आदर्श स्कूल भी पहुंचे जहां पर आचार्य रजनीश ने पढ़ाई की थी उस क्लास रूम को देखा इस स्कूल में आज भी हुआ रजिस्टर है जिसमें ओशो की हाजिरी लगाती हुई थी बापू ने बड़े उत्सुकता के साथ उस रजिस्टर को भी देखा साहित्यकार आशुतोष राणा के निवास पहुंचे सभी स्थानों पर मुरारी बापू का भव्य स्वागत हुआ मुरारी बापू ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए ओशो की परिभाषा बताते हुए कहा कि ओशो मोन, सन्नाटा, शांति, प्रसन्नता,का नाम ही ओशो है गौरतलब हो कि ओशो रजनीश के पावन स्मरण में उनके जन्म दिवस पर 11 दिसंबर को संस्कारधानी जबलपुर में ओशो जन्म महोत्सव मनाया जा रहा है इस मौके पर 9 दिनों तक मुरारी बापू द्वारा राम कथा की जावेगी जिसमे ओशो का प्रमुख रूप से उल्लेख होगा यह आयोजन 6 दिसंबर को साइंस कॉलेज ग्राउंड साउथ सिविल लाइन जबलपुर में शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होगा 7 दिसंबर से 14 दिसंबर तक प्रातः 10 बजे से 1:30 बजे तक कथा आयोजित होगी ।

Tags :

गाडरवारा

ओशो की धरा में मुरारी बापू का आगमन

ओशो

आचार्य रजनीश

प्रसिद्ध राम कथावाचक मुरारी बापू

जरूरी खबरें