Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सेवा कार्यों के लिए 20 लाख रु की घोषणा की,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

शातिर बदमाश फायर आर्म्स सहित पकड़ा गया, 1 पिस्टल व 1 कारतूस जप्त : सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान कछपुरा माल गोदाम के पास दबिश दी गयी, और आरोपी को रेल्वे ट्रेैक के पास से पकड़ा

Aditi News Team

Sat, Apr 4, 2026

शातिर बदमाश निखिल नायडू फायर आर्म्स सहित पकड़ा गया,

1 पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना लार्डगंज की टीम द्वारा शातिर बदमाश को 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल आर्य ने बताया कि दिनांक 4-4-26 की रात में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र का पुराना बदमाश कछपुरा में पिस्टल लिये घूम रहा है जो कोई घटना करने की फिराक में है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान कछपुरा मालगोदाम के पास दबिश दी गयी, रेल्वे ट्रेैक क पास निखिल नायडू सडक में खम्बे के पास खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जो तलाशी लेने पर पहने हुये जींस पैंट की जेब मे 1 पिस्टल रखे मिला जिसे चौक करने पर पिस्टल मे 1 कारतूस लोड होना पायी गयी जिसे जप्त करते हुये आरोपी निखिल नायडू उम्र 28 वर्ष निवासी गंगासागर बी.टी. तिराहा गोकुलधाम काम्पलैक्स गढा के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्क्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध बलवा कर हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, आर्म्स एक्ट के कई अपराध विभिन्न थानों में पजीबद्ध है।

*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक राहुल बघेल, सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, प्रधान आरक्षक ब्रम्हप्रकाश, आरक्षक पंकज सनोडिया, शुभम पटेल, आदर्श दुबे, हुलेश परस्ते की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें