Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

अवैध हथियारों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान : अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार। • एक .315 बोर का देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल एवं 04 खाली खोखा जप्त

Aditi News Team

Mon, Dec 8, 2025

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध हथियारों के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान

• अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

• एक .315 बोर का देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल एवं 04 खाली खोखा जप्त।

उल्लेखनीय है कि जिले में अवैध कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशानुसार एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी की जा रही है, साथ ही सर्चिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की लगातार धरपकड़ की जा रही है।

अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भैंसा कालोनी, ग्राम जैतपुर, छिंदवाडा रोड एनएच 547 क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना थाना स्टेशनगंज पुलिस ने प्रभावी घेराबंदी की जिस पर आरोपी द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने लगा आरोपी को भागता देख उसका पीछा किया गया जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

आरोपी : त्रिलोक उर्फ तन्नू मेहरा निवासी ग्राम पाला (भैंसा), चौकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज, जिला नरसिंहपुर।

जप्ती : एक .315 बोर का देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल एवं 04 खाली खोखा जप्त।

वैधानिक कार्यवाही : धारा 25 (1-बी), (ए), 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि दिलीप सिंह, सउनि विजय पटेल, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आनंद कुशवाहा, आरक्षक संजय पांडे, विजय धुर्वे, यशराज, अजेश साहू, सैनिक अजय, चूरामन, देवेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें