गाडरवारा अग्रवाल समाज महिला मंडल ने : भव्य गरबा आयोजन किया
Aditi News Team
Thu, Oct 15, 2026
गाडरवारा अग्रवाल समाज के महिला मंडल के तत्वावधान में स्थानीय सुखदेव भवन में एक भव्य गरबा आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, महिला मंडल की अध्यक्षा मृदुला अग्रवाल, वरिष्ठजनों और उपस्थित मातृशक्ति द्वारा मां भगवती की पावन पूजन एवं आरती के साथ हुआ।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मृदुला अग्रवाल ने कहा कि गरबा केवल कदमों की थिरकन और उल्लास का उत्सव मात्र नहीं है, बल्कि यह उस आदि शक्ति की साधना है जो हमारी संस्कृति को आपस में जोड़ती है, हममें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और हमें हमारी मिट्टी तथा संस्कारों से जोड़े रखती है।
कार्यक्रम के आकर्षण को बढ़ाने वाले गरबा प्रशिक्षक मान्य गुप्ता जी को महिला मंडल की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस सांस्कृतिक संध्या में अग्रवाल समाज की महिलाओं और पुरुषों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस सफल आयोजन को संपन्न बनाने में सचिव श्रीमती साधना अग्रवाल, उपाध्यक्ष खजांची अनुराधा अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, सह सचिव प्रीति अग्रवाल, संपदा अग्रवाल एवं रचना अग्रवाल का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
अग्रवाल समाज गाडरवारा