Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

पनारी उपस्वास्थ्य केंद्र मे ग्रामीणों को नही मिल रहा उचित स्वास्थ लाभ : पनारी उप स्वास्थ्य केंद्र पूर्व में पदस्थ कर्मचारियों के तबादले के उपरांत दुर्दशा के आंसू बहा रहा

Aditi News Team

Thu, Sep 11, 2025

पनारी उप स्वास्थ्य केंद्र पूर्व में पदस्थ कर्मचारियों के तबादले के उपरांत दुर्दशा के आंसू बहा रहा

पनारी।विगत तीन माह से इस स्वास्थ केंद्र का आलम यह है कि यह केवल शोभा की सुपाड़ी बना हुआ है यहां पर अब न तो कोई ग्रामीण महिलाओ की डिलेवरी का कार्य किया जा रहा है,और न ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीणों को सही तरीके से मिल पा रही हैं। जबकि यह उप स्वास्थ केंद्र प्रसुति कार्य के लिए ही मुख्यत: बनाया गया है इसके बाद यह आलम है कि यहां के क्षेत्रवासियों को करेली और गाडरवारा की अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जबकि पूर्व में पनारी उपस्वास्थ केंद्र पर हर माह दो तीन डिलेवरी हो जाती थी अब लगभग तीन माह से अधिक होने पर हैं और एक भी डिलेवरी नहीं हुई हैं। इस स्वास्थ केंद्र में सर्दी जुखाम,बुखार आदि के इलाज और उनकी दवाओं के लिए ग्रामवासियों को दूर दूर तक भटकना पड़ रहा है। मौसमी महामारियों का प्राथमिक इलाज,धात्री महिलाओं की जांच,गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ संबंधी जांच सेवाएं पूरी तरह से ठप्प पड़ी हुई हैं। स्वास्थ केंद्र में आशा कार्य कर्ताओं का मौजूद न रहना,आए दिन इस उप स्वास्थ केंद्र का बंद रहना भी ग्रामीणों को खल रहा है। यदि समय समय पर स्वास्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण कर पदस्थ कर्मचारियों को सही कार्य करने की हिदायत दे तो यहां के ग्रामीण क्षेत्रवासियों को स्वास्थ सेवाओ का लाभ मिल सकता है। आजकल यह उप स्वास्थ केंद्र 1 या 2 घंटे के लिए बमुश्किल से खुलता है बो भी बगल के क्वॉटर में जो नर्स रह रही है तो चली जाती हैं।

जब पूर्व में पनारी के उपस्वास्थ केंद्र पर एक CHO और एक ANM नियुक्त थी वो भी महिलाएं अब क्यों पूर्व जैसी स्वास्थ सेवाओं का लाभ ग्रामीण जनों को आखिर नहीं मिल पा रहा है? जब तीन माह से यहां कोई भी प्रसूति नहीं कराई गई है तो यहां पर स्वीपर ओर बिजली बिल का पैसा आखिर क्यों जमा हो रहा है ? आशा कार्यकर्ता की रिपोर्ट भी झूठी पाई गई है फिर आशा कार्यकर्ता पर विभाग ने आखिर क्या कार्यवाही की ?

उक्त विषय के संदर्भ में जब डॉ अनिल पटेल बीएमओ सालीचौका से दूरभाष पर बात हुई तो उनका कहना था कि डिलेवरी वहां पर इसलिए नहीं हो पा रही हैं कि अभी उस कार्य में मौजूद स्टॉप नर्स ट्रेंड नही है, में कल और मौके पर जाकर निरीक्षण कर देखता हूं।

आगे देखना यह है कि खबर के बाद जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी गण कब पनारी उपस्वास्थ केंद्र मे पूर्व जैसी बेहतर स्वास्थ सेवाएं प्रदान करवा पाते हैं।

Tags :

पनारी उपस्वास्थ केंद्र

ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा उचित स्वास्थ्य लाभ

प्रसुति कार्य तीन माह से बंद

जरूरी खबरें