Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

इमामवाड़ा के ऊपर बने मौलाना जुबेर के कमरे से नकली नोट जप्त : खंडवा जिले के थाना जावर द्वारा पुलिस ने 19,78,000 रूपये के नकली नोट बरामद किए

Aditi News Team

Mon, Nov 3, 2025

खंडवा जिले के थाना जावर द्वारा पुलिस ने 19,78,000 रूपये के नकली नोट बरामद किए

ग्राम पेठिया मे इमामवाड़ा के ऊपर बने मौलाना जुबेर के कमरे से नकली नोट सहित अन्य उपकरण जप्त किए

दिनाँक 02.11.25 को थाना प्रभारी जावर को मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम पेठिया मस्जिद के मौलाना जुबेर पिता अशरफ अंसारी निवासी बुरहानपुर हाल ग्राम पेठिया ने अपने इमामवाड़ा के उपर बने कमरे मे नकली नोट छिपाकर रखे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान खंडवा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावर निरीक्षक श्याम सिंह भादले थाना स्टाफ के साथ पंचानो सहित के मुखबीर व्दारा बताये स्थान ग्राम पेठिया में संचालित इमामवाडा मस्जिद के ऊपर बने कमरा जिसमे मौलाना जुबेर अंसारी पिता अशरफ मुसलमान निवासी बुरहानपुर निवास करता था, पहुंचे गवाहों के समक्ष कमरे को खुलवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में मौलाना जुबेर के कमरे के अंदर एक बड़े बैग मे 500-500 के कुल 1978000 रूपये के नकली नोट एवं 02 नग मोबाईल, 02 नग ड्रायर मशीन, 01 नग पेपर कटर व 02 नग कैंची बरामद कर जप्ती पत्रक तैयार किया गया, मौके पर आरोपी जुबेर अंसारी नही मिला। नोटो की प्रारम्भिक पहचान करते नोटो के कागजो की छपाई व सुरक्षा धागे की गुणवत्ता मे अन्तर के कारण सभी नोट नकली होना पाये गये। आरोपी के विरूध्द थाना जावर जिला खंडवा में अपराध क्रमांक 266 धारा 179,180 BNS का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक 30.10.2025 को आरोपी जुबेर पिता अशरफ अंसारी निवासी हरिरपुर थाना कोतवाली जिला बुरहानपुर एवं नाजिर अकरम पिता मोहम्मद अय्यूब अंसारी निवासी मोमिनपुरा बुरहानपुर के कब्जे से 10 लाख रूपये के नकली नोट पाये जाने से थाना मालेगांव तालुका जिला नासिक ग्रामीण (महाराष्ट्र) में अपराध क्रमांक 793/25 धारा-179, 180,3 (5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है एवं पुलिस अभिरक्षा में होने संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है। प्रकरण की अग्रिम विवेचना हेतु पुलिस अधीक्षक खण्डवा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के नेतृत्व मे एसआईटी टीम का गठन किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान के नेतृत्व मे एक टीम मलेगाँव तालुका जिला नासिक ग्रामीण (महाराष्ट्र) के अपराध मे गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ हेतु मालेगाँव रवाना की गई है।

नाम आरोपी मोहम्मद जुबेर पिता मोहम्मद अशरफ अंसारी उम्र 33 साल निवासी हरीरपुरा थाना कोतवाली जिला बुरहानपुर (म.प्र.)

आरोपी जुबेर पिता मोहम्मद अशरफ अंसारी के विरुद्ध अनेक अपराध लूट, धोखाधड़ी एवं नकली नोट संबंधी अनेक अपराध दर्ज है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

खंडवा पुलिस ने लगभग 20 लाख रूपये के नकली नोट पकड़े

इमामवाड़ा के ऊपर बने मौलाना जुबेर के कमरे से मिले नकली नोट

जरूरी खबरें