Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सेवा कार्यों के लिए 20 लाख रु की घोषणा की,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

सेवा के संकल्प के साथ रोटरी क्लब गाडरवारा ‘राणा’ ने भरी : राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सेवा कार्यों के लिए 20 लाख रु की घोषणा की,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,

Aditi News Team

Mon, Sep 7, 2026

सेवा के संकल्प के साथ रोटरी क्लब गाडरवारा ‘राणा’ ने भरी नई उड़ान

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सेवा कार्यों के लिए 20 लाख रु की घोषणा की

नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,

गाडरवारा। रोटरी क्लब गाडरवारा ‘राणा’ का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी के पितृ पुरुष एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा शामिल हुए। उनके साथ बिहार से राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलम सिंह रूपरा, इलेक्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भानु प्रताप सिंह, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रकाश गुप्ता, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रूद्रेश तिवारी, पूर्व विधायक संजय शर्मा, पूर्व विधायक सुनीता/मंझले पटेल एवं रोटरी क्लब गाडरवारा के अध्यक्ष शरद मौलासरिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद रोटरी क्लब गाडरवारा ‘राणा’ की नवीन कार्यकारिणी ने विधिवत दायित्व ग्रहण किया।

अभिषेक बड़कुर ने अध्यक्ष, प्रशांत मालपानी ने सचिव, रूपेश राय ने कोषाध्यक्ष, जिनेश जैन ने कार्यकारी निदेशक, मनीष जायसवाल ने फाउंडेशन अध्यक्ष तथा प्रियंक सोनी ने सेवा परियोजना का पदभार संभाला । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा नए सदस्यों को रोटरी पिन लगाकर विधिवत सदस्यता प्रदान की गई।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने रोटरी की सेवा भावना की सराहना करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी संस्थाएं समाज के विकास और जरूरतमंदों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

समारोह में गाडरवारा नगर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिकों, रोटरी क्लब सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। राउरकेला एवं नरसिंहपुर से आए रोटरी सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

आज जिन्होंने रोटी क्लब राना की सदस्यता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के माध्यम से सदस्यता प्राप्त जीनेश जैन,रूपेश राय,मनीष जायसवाल,प्रियंक सोनी,नीलेश साहू,प्रशांत मालपानी,महेश रघुवंशी,देवेंद्र साहू,अमन जैन,प्रशांत राजपूत,अनुज मालपानी,सौरभ जैन,अमित अग्रवाल,मोनू पांडे,पुलकित काबरा,राहुल तिवारी, विवेक मूंदड़ा,ऋषभ मालपानी,पीयूष खर्चांची,सजल जैन, सुमित सिंह, डॉ.अरविंद चौकसे,सौरभ गुप्ता,सेतु जैन,नवीन दुगड,लोकेश मालपानी,गौतम आचार्य,आयुष जैन,रुचिर सोनी,डॉ अभिनव जैन,डॉ.आशुतोष मेहता,आलोक जैन,अभिषेक चौकसे सालेचौका, अमरीश राय सालेचौका,मनमोहन राठी,डॉ मनीष महोबिया,अनीश जैन, स्वप्निल बिश्नोई, सर्वेश राय,संजीव जैन, संदीप उपाध्याय, देवेश बुधौलिया,चतुर्भुज पेशवानी एवं अनेको सदस्यों ने आज सदस्यता ग्रहण की।

नवीन कार्यकारिणी ने आगामी समय में सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह ने गाडरवारा में रोटरी की सेवा गतिविधियों को नई ऊर्जा और नई दिशा देने का संदेश दिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

रोटरी क्लब गाडरवारा

जरूरी खबरें