Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

नरसिंहपुर श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई ने : मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

Aditi News Team

Fri, Sep 25, 2026

राष्ट्रीय श्रम जीवी पत्रकार परिषद ने जिला इकाई नरसिंहपुर ने मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी की पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ,महासचिव राजकुमार कौरव ,अतुल तिवारी ,अभय बंगात्री ,कमलेश साहू महेन्द्र तिवारी उपाध्यक्ष ,संजय मेहरा ,गोविंद चोरासिया,सुबोध नामदेव ,मंजीत छांवडा, चंद्र शेखर मालवीय ,विनय पटेल ,जगदीश नेमा, वर्षा पटेल आदि ने समस्त पदाधिकारी सदस्यों ने दिनांक 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय ,प्रदेश ,संभागीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सामूहिक रूप से एकत्रित होकर जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में पहुंचकर मुख्य मंत्री के नाम कलेक्टर श्री मति रजनी सिंह द्वारा ज्ञापन सौंपा l ज्ञापन में 11 सूत्रीय मांगों के संबद्ध में उल्लेख है कि पत्रकार अधिमान्यता एवं प्रक्रिया में सुधार किया जाए,l श्रद्धा निधि एवं वरिष्ठ पत्रकारों के लिए सम्मान योजना लागू की जाए lस्वास्थ्य सुरक्षा एवं कैशलेस उपचार की सुविधा मिले l दुर्घटना एवं सामाजिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता प्राप्त हो l पत्रकार आवास एवं पत्रकार भवन की व्यवस्था हो l आर्थिक सहायता एवं विज्ञापन नीति में सुधार हो l पत्रकारों के लिए यात्रा सुविधा एवं टोल टैक्स मिले l पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण हेतु समितियां का गठन हो l ग्रामीण एवं सक्रिय पत्रकारों को प्रोत्साहन और सम्मान मिले l पत्रकार कल्याण के लिए समग्र एवं प्रभावी नीति वाने कलेक्टर महोदय से आग्रह किया गया है शीघ्र ही हमारे ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं l जिससे पत्रकारों की मांगों को प्रभावी रूप से मुख्यमंत्री तक पहुंचा जा सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें