Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

संयुक्त किसान मोर्चा का सम्मेलन इंदौर में सम्पन्न, : सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

Aditi News Team

Sat, Oct 3, 2026

संयुक्त किसान मोर्चा का सम्मेलन इंदौर में सम्पन्न,जगदीश पटेल संयुक्त किसान मोर्चा मध्य प्रदेश का सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की।

अखिल भारतीय स्तर पर दिल्ली में 27, 28अगस्त 2026को आयोजित के मजदूर किसानों के संयुक्त सम्मेलन के बाद देश भर के प्रदेशों में ऐसे सम्मेलन आयोजित करके सरकार को किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संपूर्ण कर्ज माफी, सी 2प्लस 50के आधार पर एम एस पी, एम एस पी की गारंटी, ट्रेड डील रद्द करने, किसान मजदूर विरोधी बिल वापिस लेने सहित गन्ना धान गेहूं सोयाबीन सरसों जैसी सभी फसलों की msp पर खरीद, जमीनों के जबरन अधिग्रहण,निजीकरण बंद करने जैसे अनेक मुद्दों पर संघर्ष करने सभी किसान संगठनों को संयुक्त किसान मोर्चा के मंच से एकजुट संघर्ष का आव्हान किया गया। राष्ट्रीय नेताओं के अलावा विभिन्न संगठनों के नेतागण शामिल हुए अपनी एकजुटता व्यक्त की।

गन्ना किसानों का प्रदेश सम्मेलन नरसिंहपुर जिले में

अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ AISFF से संबद्ध मध्य प्रदेश गन्ना उत्पादक किसान सभा MPSFS के जगदीश पटेल ने प्रदेश में बंद पड़े गन्ना कारखाना चालू करने गन्ना के दाम 600रु क्विंटल किय जाने सहित अन्य मुद्दों पर प्रदेश में संघर्ष का ऐलान करते हुए 28अक्टूबर 2026को नरसिंहपुर जिले में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन करने का ऐलान किया। जिसमें गन्ना उत्पादक किसानो के राष्ट्रीय नेताओं को बुलाया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ सभी से एकजुटता की अपील की,सम्मेलन को जिले से किसान नेता बृजमोहन कौरव ने भी संबोधित किया।

नरसिंहपुर जिले से मध्य प्रदेश किसान सभा के नेता देवेंद्र वर्मा एवं संयुक्त किसान मोर्चा से बृजमोहन कौरव, नेपाल सिंह गुजर शामिल हुए।

सम्मेलन ने अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हानो को आगे बढ़ाए जाने का पुरजोर समर्थन किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

संयुक्त किसान मोर्चा का सम्मेलन इंदौर

जरूरी खबरें