Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

इंदौर श्री श्री विद्या धाम में शरदोत्सव पर होगा : सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

Aditi News Team

Sat, Oct 24, 2026

श्री श्री विद्या धाम में शरदोत्सव पर होगा सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

इंदौर। एयरपोर्ट रोड़ स्थित श्री श्री विद्या धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर 25 अक्टूबर को सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन श्री श्री विद्या धाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिन्मयानंद जी सरस्वती महाराज के सानिध्य में होने जा रहा है ।

श्री गुरूपद परिषद के तत्वावधान में होने वाले इस महायज्ञ में 125 सपत्नीक यजमान लोक कल्याण की कामना से सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ में अपनी आहुति प्रदान करेंगे। इसी के साथ श्री यंत्र पूजन और सहस्त्रार्जन भी किया जाएगा । जिसमें सैकड़ो भक्त शामिल होंगे । 25 अक्टूबर रविवार को प्रातः 9 बजे से श्री श्री विद्या धाम में होने वाले इस विशाल आयोजन के लिए विभिन्न समितियां बनाई गई है, जिसमें पुरुष धोती कुर्ता और महिलाएं साड़ी पहनकर भाग लेगी । इस अवसर पर मां राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी श्री श्री विद्या मां का मनोहारी श्रृंगार किया जायेगा । स्वामीजी ने बताया कि जो लोग महायज्ञ में बैठ नहीं सकते हैं, वे यज्ञ की परिक्रमा और दर्शन कर पुण्य लाभ ले सकते हैं ।

श्री श्री विद्या धाम के अधिष्ठाता त्रिकालदर्शी पूज्यपाद ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी श्री गिरिजानंद जी सरस्वती जी महाराज द्वारा शक्तिपात किये गये महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिन्मयानंद जी सरस्वती महाराज निरंजनी अखाड़े के युवा संत हैं, जिनकी प्रखर वाणी और श्री विद्या की साधना से देश के लाखों भक्त लाभान्वित होते आ रहे हैं । यह इंदौर का गौरव है कि श्री चिन्मयानंद जी सरस्वती महाराज श्री श्री विद्या धाम इंदौर और गुप्तकाशी उत्तराखंड के माध्यम से लाखों भक्तों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री श्री विद्या धाम इंदौर

जरूरी खबरें