Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

सूने मकान में हुई नकबजनी का पुलिस ने किया खुलासा : चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

Aditi News Team

Sat, Sep 26, 2026

थाना पनागर अतंर्गत हुई सूने मकान में हुई नकबजनी का खुलासा

महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार,

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी -*

1) अभिषेक चौबे उर्फ गुड्डू पिता संतोष चौबे उम्र 35 साल निवासी ग्राम केवलारी थाना पनागर

2) आशीष चौबे पिता संतोष चौबे उम्र 36 साल निवासी ग्राम केवलारी थाना पनागर

3) ज्योति चौबे पति आशीष चौबे उम्र 32 साल निवासी ग्राम केवलारी थाना पनागर

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं लूट तथा नकबजनी के प्रकरण मे अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी पनागर डीएसपी श्री विपिन सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा नकबजनी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के जप्त किये गये है।

घटना विवरण- थाना पनागर में दिनांक 13-9-26 को गगन शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी लमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी की बड़ी बहन जिला धार में रहती हैं दिनंाक 11-9-26 को रात लगभग 10-30 बजे घर में सामने व अंदर उपर की ग्रिल गेट में ताला लगाकर पत्नी व बच्चों को इंदौर के लिये टेªन में बैठालने जबलपुर स्टेशन गया था । उसके माता पिता जबलपुर कृषि उपज मंडी के पास वत्सला पैराडाइस फ्लेट मे रहते हैं जहां वह रूक गया था । सुबह लगभग 10 बजे उसके पड़ौसी राजेन्द्र सोनी के घर से कॉल आया कि सामने शटर के ताले के स्थान का कुंदा टूटा है, उसने घर आकर देखा सामने शटर का कुंदा टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा किचिन के पास ग्रिल के गेट मे लगा कुंदा भी टूटा था ताला नहीं था 2 आलमारियों के लॉक टूटे हुये थे दरवाजे खुले थे आलमारी के अंदर लॉकर खुले थे सामान बिखरा हुआ था लॉकर में रखा सोने का मंगलसूत्र, 6 चूड़ी, 1 हार, 1 जोड़ी झुमकी, 1 जोड़ी टाप्स, 8 अंगूठी, 4 चैन, 3 लाकेट, 2 हाय, 1 ब्रेसलेट, 1 हाथ फूल, 7 जोड़ी टाप्स तथा चांदी के जेवर गायब थे। कोई अज्ञात चोर दरम्यानी रात उसके सूने घर का ताला तोड़कर सोने के जेवर चोरी कर ले गया हैं। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति राजेश्वरी कौरव, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ, डॉग स्कॉट, साइबर सेल की टीम घटनास्थल पर पहुॅचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया ।

थाना प्रभारी पनागर श्री विपिन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास के लगे सभी सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज खंगाले गये तथा विश्वसनीय मुखबिरों को लगाया गया।

दौरान पतासाजी के पनागर से जबलपुर के मेन रोड में मिले फुटेज मे एक नीले रंग का ऑटो पनागर जियों पेटोल पम्प से डिवाइडर को कॉस कर अंधरे में खड़ा दिखा जिसकी गतिविधी संदग्धि लगीं, जिसे आगे देखने पर लगभग रात 1-04 बजे गगन शर्मा के घर के सामने रूका व टार्च की लाइट दिखी, जिसका पीछा करने से उपरोक्त ऑटो में केप्री गोल्ड लोन का विज्ञापन वाला हुड लगा हुआ नजर आ रहा था।

उक्त ऑटो के सम्बंध मे काफी पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि ग्राम केवलारी का आशीष चौबे उक्त ऑटो चलाता है, आशीष चौबे के घर दबिश देने पर आशीष चौबे एवं आशीष का भाई अभिषेक चौबे घर से फरार मिले। पतसाजी पर आशीष चौबे का गाडरवारा एवं अभिषेक चौबे के बिहार मे होना ज्ञात हुआ ।

घटना में प्रयुक्त वाहन ऑटो पिआगों कम्पनी का जिस पर अनिल ऑटोसोलूशन लिखा है आशीष के साले दुर्गेश तिवारी निवासी गोसलपुर का होना पाया गया।

अभिषेक चौबे के बिहार से आने की सूचना पर घेराबंदी कर अभिषेक चौबे को पकडकर थाने लाया गया, जो पूछताछ करने पर लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा, सघन पूछताछ करने पर चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया।

आशीष चौबे की पत्नी द्वारा अभिषेक के फोन पर कॉल करने से पता चला कि आशीष चौबे घटना में जोर आजमाईस में वाए हाथ में दर्द होने से स्वास्तिक हॉस्पिटल में भर्ती है । हॉस्पिटल पहंुचने पर ज्ञात हुआ कि आशीष चौबे अस्पताल से फरार हो गया । जिसकी पत्नी ज्योति चौबे से पूछताछ करने पर चुराये हुये जेवरों में से 1-1 चेन आशीष एवं अभिषेक द्वारा ले लेना तथा चुराये हुये अन्य सोने व चांदी के जेवरों को मटमैले झोले में छिपाकर घर में रखना बताते हुये बताया कि उक्त जेवर उसके पति आशीष चौबे ने दिया था।

फरार आशीष चौबे की तलाश हेतु मुखबिरों को लगाया गया। दौरान तलाश के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की आशीष चौबे अपनी बहन के घर आते जाते देख गया।

सूचना पर तत्काल दबिश देते हुये घेराबंदी कर आशीष चौबे को पकडा जिसने पूछताछ मे बताया कि वह नशे का आदी है सूने घर को दो दिन से देखने पर किसी का आना जाना नही होने से अपने भाई अभिषेक के साथ ऑटो में बैठ कर आकर घटना को अंजाम दिये और बाद घटना के माल लेकर भाई अभिषेक के साथ ऑटो फोन कर बुलाआ जो पडाव होता हुआ एनएच 30 तथा उर्दआ से परियट तथा ग्राम केवलारी आना बताया ऑटो का हुड, ऑटो से हटा दिया है एवं चोरी का माल पत्नी को दिया जिसने चुराये हुये जेवर को घर में छिपा दी है ।

आरोपियों की निशादेही पर घर पर छिपाकर रखे चोरी के जेवर सोने का एक मंगलसूत्र बडा पेडेन्ट लगा, 1 हार धागा लगा, 6 नग कंगन, 3 चेन, 2 जोड झुमकी, 2 जोड कान की बाली, 3 जोड सोने के टाप्स, एक सेट हथफूल ब्रेसलेट, एक पेंडेल लाकेट सफेद मोती सहित, दो हाय, 4 नग अंगूठी, एक रूबी लगी अंगूठी, 1 डायमंड लगी सोने की अंगूठी, 3 नाक की लोंग, चार गुरिया, एक जोड सोने के नजरिया काले मोती लगे चांदी की एक हाय, चांदी की बिछिया, 1 चांदी का सिक्का, चांदी की गणेश मूर्ति, एक मूंगा माला, तीन नग लोटा, एक नग ग्लास पीतल का इस प्रकार कुल 30 तोला सोने के जेवरात, कीमती लगभग 45,00,000/- रूपये के तथा तथा घटना मे प्रयुक्त आटो, सब्बल व आटो का हुड जप्त करते हुये तीनों आरोपियों कों प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आशीष चौबे के विरूद्ध पूर्व से 4 अपराध मारपीट, चोरी, एवं एक्सीडेंट का पंजीबद्ध है।

*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपियों को पकड़ने व चुराये हुये जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी पनागर डीएसपी श्री विपिन सिंह के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय, प्रधान आरक्षक मनीष कुमार, अजीत पटेल, आरक्षक राहुल अहिरवार, ऋषि रोहित, नवनीत सोनी, महिला आरक्षक मीना सुमन की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें