जांच पर अंधी हत्या का खुलासा,3 आरोपी गिरफ्तार : योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या
Aditi News Team
Sat, Oct 3, 2026
जांच पर अंधी हत्या का खुलासा
योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या
गुमराह करने हेतु दिया गया था सड़क दुर्घटना का स्वरूप, 3 आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 04/09/26 को रात करीब 9.15 बजे डायल 112 में सूचना मिली कि हटेपुर रानीताल के बीच पुलिया के पास मेन रोड सड़क किनारे एक लड़की मृत हालात में पड़ी है बाजू में लाल कलर की स्कूटी भी पड़ी है जिसका नंबर एमपी 20 जेड आर 4113 है। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतिका की शिनख्तगी के प्रयास किये गये जिस पर मृतिका की शिनाख्त कविता चौधरी पति प्रयास पाण्डे उम्र 31 वर्ष निवासी आमाहिनौता भेडाघाट के रूप मे हुई।
पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये सूचनाकर्ता अभिषेक पटेल की सूचना पर मर्ग क्रमांक 76/ 26 कायम कर जांच में लिया जाकर जांच उपरांत घटना स्थल निरीक्षण पर एवं आऐ तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना में मृत्यु होना प्रतीत होने पर थाना पाटन में अपराध क्रमांक -634/26 धारा 106(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
, दौरान विवेचना तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये एवं मुखबिरों को लगाया गया। जांच में घटना संदेहास्पद प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटना की गहन जांच कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री सूर्याकांत शर्मा तथा एसडीओपी पाटन श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्रीमति पूजा उपाध्याय एवं चौकी प्रभारी नुनसर उप निरीक्षक राजेश धुर्वे के नेतृत्व मे टीम गठित कर लगायी गयी।
दौरान विवेचना मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही विक्रम चौधरी पिता हक्कू चौधरी उम्र 30 वर्ष एवं रामजी चौधरी पिता स्व. राजेश चौधरी उम्र 22 वर्ष तथा करिया उर्फ धनीराम चौधरी पिता स्व. रमेश चौधरी उम्र 21 वर्ष सभी निवासी चौधरी मोहल्ला थाना पाटन को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ की गयी जिन्होने बताये कि कविता चौधरी के पति प्रयास पांडे से मानसिंह लोधी ने करीब एक माह पहले मिलवाया था । प्रयास पांडे के व्दारा अपनी पत्नी कविता चौधरी की हत्या करने की बात बोलकर योजना बनाकर किराए से पिकअप क्रमांक एमपी 20 जेड वाय 6961 को किराएनामा लेकर उपलब्ध कराया गया और गुमराह करने के हिसाब से पिकअप वाहन को यहां वहां स्थान पर किराए से चलाते रहना बताए तथा प्रयास पांडे के व्दारा अपनी पत्नि की स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेड आर 4113 को चौधरी मोहल्ला पाटन लाकर पहचान कराई गई कि स्कूटी लाल कलर की है व लाईट सफेद है तथा घटना दिनांक के एक दिन पहले प्रयास पांडे के व्दारा कचहरी पाटन में अपने ऑफिस में तीनों को बुलाकर हत्या करने की योजना बनाकर खर्चे के पैसे देकर बोला गया घटना करने के बाद कोई सम्पर्क नहीं करना है । योजना अनुसार घटना दिनांक-04/9/2026 को घटनास्थल हटेपुर रानीताल पुलिया के पास रूककर तीनों शराब पीते रहे और शराब खत्म होने पर शराब की बाटल पुलिया के पास फेंक दिये तथा रात करीब 8/45 से 9/00 बजे के आसपास कविता चौधरी अपनी स्कूटी से आते दिखी जिसके पिकअप वाहन के आगे जाते ही विक्रम के व्दारा पिकअप वाहन चलाकर कविता की स्कूटी में पीछे से टक्कर दिया गया, जिससे कविता वाहन सहित गिर गयी तभी करिया उर्फ धनीराम व रामजी चौधरी द्वारा वाहन से नीचे उतरकर स्कूटी अलग कर विक्रम से बोला गया कि अब गाड़ी का चका कविता के सिर पर चढ़ा दो, विक्रम के व्दारा पिकअप वाहन का चका कविता चौधरी के सिर पर चढ़ाने से मौके पर कविता की मृत्यु हो गई थी।
आरोपी विक्रम की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त वाहन व आरोपी रामजी चौधरी ,आरोपी करिया उर्फ धनीराम चौधरी से उनके मोबाइल व नगद 1100 रूपये जप्त करते हुये तीनों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये अन्य दो आरोपी की प्रयास पांडे व मानसिंह लोधी की तलाश जारी है ।
उल्लेखनीय भूमिका- अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को पकडने मे थाना प्रभारी पाटन श्रीमति पूजा उपाध्याय एवं चौकी प्रभारी नुनसर उनि राजेश धुर्वे के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रूपेश लोधी, सुशील त्रिपाठी, आरक्षक देवेन्द्र, अनुराग, राघवेन्द्र, अनीष, संजय, प्रदीप, राजा, धन्नजय, विनय, विजय तथा साइवर सेल की सराहनीय भूमिका रही ।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय
थाना प्रभारी पाटन श्रीमति पूजा उपाध्याय