Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

नरसिंहपुर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी चौक पर : महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

Aditi News Team

Fri, Oct 2, 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर द्वारा गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं शांति के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” के राष्ट्र निर्माण के संदेश को स्मरण किया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन एवं सार्वजनिक कार्यों में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल, पूर्व विधायक सुनील जायसवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष मैथलीशरण तिवारी,नरेंद्र राजपूत,वरिष्ठ नेता लाखन सिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष शैलेन्द्र राजपूत , जनपद उपाध्यक्ष कनछेदी पटेल , रुद्रेश तिवारी ,नीलू राय,तरवर पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष करकबेल अरविंद पटेल, वीरेंद्र पाठक, चंद्रप्रकाश यादव , सुरेंद्र पटेल,गाडरवारा ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सैनी,गिरजाशंकर कौरव, अजय मालवीय , जिला प्रवक्ता अजय दुबे , सेवादल जिला अध्यक्ष अतुल चौरसिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पटेल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विवेक पटेल,सेवादल विधानसभा प्रभारी अंकुर बटरी,अस्सु नेमा ,मनोज राव,रफ़ीक़ खान ,विशाल ठाकुर, नितिन गोयल, राजा ठाकुर, आकाश ठाकुर,विशाल राय,रितेश नामदेव, यासीन मनचला,प्रकाश यादव, बबलू खान,तोप सिंह महोबिया,अन्नी यादव, मिक्की राय,वुद्धि प्रकाश विश्वकर्मा,संजय कौरव एवं सेवादल, युवा कांग्रेस एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें