Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और बड़ी कार्यवाही : अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में। • लगभग 20.54 ग्राम स्मैक जप्त, कीमत लगभग ₹ 2 लाख रूपये।

Aditi News Team

Fri, Sep 26, 2025

"OPERATION EAGLE CLAW"

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और बड़ी कार्यवाही

• अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

• लगभग 20.54 ग्राम स्मैक जप्त, कीमत लगभग ₹ 2 लाख रूपये।

• एक मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध *"OPERATION EAGLE CLAW"* जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थो की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है।

इसी क्रम में एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति अन्य जिले से अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस, गाडरवारा, श्री रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व थाना सांईखेडा की विशेष टीम का गठन किया गया एवं प्रभावी नाकेबंदी कर आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु झिरियामाता तिराहे के पास नाकेबंदी लगायी गयी। इस दौरान मुखबिर से बतायी हुलिया के दो व्यक्ति मोटरसाईकिल से आते दिखाई दिए जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया किंतु दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस द्वारा उनका पीछा कर गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त की गयी।

*सांईखेडा की कार्यवाही :*

• गिरफ्तार आरोपी 1 : अनुरूद्ध उर्फ अनूप चौकसे निवासी बनवारी, थाना सांईखेडा।

• गिरफ्तार आरोपी 2 : मोहन मेहरा निवासी बनवारी, थाना सांईखेडा।

• जप्त मादक पदार्थ : 20.54 ग्राम स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 2 लाख अनुमानित)

*वैधानिक कार्यवाही* : धारा 8, 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध।

*मुख्य भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में थाना सांईखेडा से उनि प्रकाश पाठक, सउनि सतीश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक भास्कर, गजराज सिंह, आरक्षक दिनेश पटेल, सुदीप बागरी, आदर्श पाठक, उमेश वर्मा, शिवकुमार पटेल, भगवान सिंह, हिमांशु वर्मां, साईबर सेल से महिला आरक्षक कुमुद पाठक की मुख्य भूमिका रही है।

*नरसिंहपुर पुलिस की आमजन से अपील :*

• हमारी प्राथमिकता युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है।

• मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों की जानकारी हो, तो कृपया तुरंत निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

• अपने बच्चों एवं आसपास पर भी रखे नजर।

*"नशे से दूरी, है ज़रूरी"* *" Say No to Drugs"*

Tags :

अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में। • लगभग 20.54 ग्राम स्मैक जप्त, कीमत लगभग ₹ 2 लाख रूपये।

जरूरी खबरें