Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से पहल

म्यूल अकाउंट के माध्यम से अनाधिकृत लेनेदेन करने वाले दो आरोपी-विशाल कौरव एवं आलोक गुप्ता गिरफ्तार।

दिगम्बर जैन तारण तरण चैत्यालय जी में सुबह पूर्ण भक्तिभाव के साथ मन्दिर विधि की गई

राजभाषा सेवा में योगदान देने वाले साहित्यकारों का हुआ सम्मान

म्यूल अकाउंट के विरुद्ध पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही : म्यूल अकाउंट के माध्यम से अनाधिकृत लेनेदेन करने वाले दो आरोपी-विशाल कौरव एवं आलोक गुप्ता गिरफ्तार।

Aditi News Team

Wed, Sep 16, 2026

म्यूल अकाउंट के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही

• म्यूल अकाउंट के माध्यम से अनाधिकृत लेनेदेन करने वाले दो आरोपी-विशाल कौरव एवं आलोक गुप्ता गिरफ्तार।

• आरोपियों द्वारा कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र एवं दिल्ली में सक्रिय रहकर लगभग ₹25 लाख का लेन-देन किया जाना पाया गया।

• आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 03 पासबुक एवं 04 एटीएम कार्ड जप्त।

नरसिंहपुर पुलिस की अपील—आर्थिक लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम या पासबुक किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं।

थाना करेली अंतर्गत ग्राम नारगी निवासी प्रार्थी कुलदीप कौरव द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि दो व्यक्तियों द्वारा उसके नाम से जारी सिम, एटीएम कार्ड एवं बैंक खाते का अनधिकृत रूप से उपयोग कर धनराशि का लेन-देन किया गया है।

*विशेष टीम का गठन :*

म्यूल अकाउंट के माध्यम से किए गए अनधिकृत लेन-देन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम को तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से म्यूल अकाउंट की पहचान एवं संबंधित व्यक्तियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

*तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंची पुलिस :*

गठित टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं बैंकिंग लेन-देन की जांच के आधार पर प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों की पतासाजी की गई। कार्यवाही करते हुए आरोपी विशाल कौरव निवासी ग्राम नारगी को करेली से एवं आरोपी आलोक गुप्ता निवासी करेली को इंदौर से गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ में ₹25 लाख के लेन-देन का खुलासा :*

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं बैंकिंग लेन-देन की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों द्वारा कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र एवं दिल्ली में सक्रिय रहकर लगभग ₹25 लाख की धनराशि का लेन-देन किया गया।

*आरोपियों से सामग्री जप्त :*

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 03 पासबुक एवं 04 एटीएम कार्ड जप्त किए गए हैं। प्रकरण में म्यूल अकाउंट के माध्यम से हुए अन्य लेन-देन एवं साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, करेली, निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, उप निरीक्षक आशीष वोपचे, अनिल तिवारी, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र उईके, आरक्षक चेतन तंतुवाय, कपिल राजपूत, नीरज डेहरिया, हेमंत वाडिवा, भूपेन्द्र नवरेती एवं महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही है।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों एवं म्यूल अकाउंट के माध्यम से होने वाले अनधिकृत वित्तीय लेन-देन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

*नरसिंहपुर पुलिस की अपील:*

अपने बैंक खाते को साइबर अपराधियों के लिए “म्यूल अकाउंट” न बनने दें। संदिग्ध लेन-देन अथवा साइबर ठगी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें