Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

भागीरथ तिवारी ने लिखित ज्ञापन सौंपा : उच्चतम न्यायालय की खुले आम अवहेलना कर अतिक्रमण किया जा रहा है, शांति समिति केनिर्णय का पालन हो

Aditi News Team

Thu, Oct 15, 2026

उच्चतम न्यायालय की खुले आम अवहेलना कर अतिक्रमण किया जा रहा है, शांति समिति केनिर्णय का पालन हो l

करेली। तहसीलदार ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी ,पुलिस थाना निरीक्षक को राष्ट्रीय श्रम जीवी पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने लिखित ज्ञापन सौंपा l जिसमें कहा गया कि उच्चतम न्यायालय के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शासकीय भूमि , चरनोई भूमि से अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए l यदि अतिक्रमण हटाया नहीं जाता है तो इसके जिम्मेदार कलेक्टर होंगे l पर करेली शहर इन निर्देशों का खुलेआम अबहेलना देखी जा सकती है l चाहे वह राष्ट्रीय राजमार्ग 44 म 45 पर हो या राष्ट्रीय राजमार्ग पुराना 26 पर यहां के नागरिक धीरे-धीरे रोड के बाजू से अतिक्रमण करते हैं और बाद में पक्का निर्माण कर लेते हैं l और प्रशासन को दिखाई नहीं देता है l यहां के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीकांत पटर हमेशा नींद में सोए रहते हैं l अभी हाल में शांति समिति की बैठक में निर्णय हुआ था कि ओवर ब्रिज के नीचे जिनके द्वारा अतिक्रमण किया गया है l उनको तुरंत हटाया जाए पर शांति समिति की बैठक का निर्णय कोई सार्थक निर्णय ओर कार्यवाही नहीं हो सकी l अब तो नागरिक अतिक्रमण कर व्यापार करने लगे है चाहे वह अवैध रेत विक्रय का मामला हो या गिट्टी विक्रय कार्य हो l सब मनमानी पर उतारू है जागरूक नागरिकों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती हैं l अतः आपसे आग्रह है कि तुरंत अतिक्रमणों को हटाया जावे l ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य सचिव मध्य प्रदेश को भी प्रेषित की गई l

Tags :

जरूरी खबरें