Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: अलिराजपुर|जोबट विधानसभा उप निर्वाचन शांति पूर्ण ढंग से संपन्न, मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया

Aditi News Team

Sat, Oct 30, 2021

सामान्य प्रेक्षक ओपी वर्मा, कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया, प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सुरक्षा के चॉक चौबंद प्रबंध रहे, प्राप्त आंकडों अनुसार मतदान का प्रतिशत 53 प्रतिशत रहा

विधानसभा क्षेत्र 192 जोबट के उप निर्वाचन हेतु आज शनिवार को मतदान हुआ। समस्त 417 मतदान केन्द्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार समस्त मतदान केन्द्रों पर निर्धारित समय अनुसार मॉक पोल हुआ। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ, जिसमें बडी संख्या में मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया। प्राप्त आंकडों अनुसार 53 प्रतिशत मतदान का प्रतिशत रहा। सुरक्षा के चॉक-चौबंद प्रबंधों के बीच पूरी मतदान प्रक्रिया समस्त मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण सामान्य प्रेक्षक श्री ओ पी वर्मा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज मनोज कुमार सिंह ने किया उन्होंने कट्ठीवाडा, जोबट, उदयगढ, चन्द्रषेखर आजाद नगर आदि के कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आमखूंट, बडी सर्दी, कट्ठीवाडा, कुसाम्बा, कदवाल, छोटी पोल, कानाकाकड, उदयगढ, जोबट सहित कई स्थानों के मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही क्रिटीकल मतदान केन्द्र, पिंक बूथ सहित अन्य मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर शांतिपूर्ण मतदान संबंधित प्रक्रिया की जानकारी ली तथा मतदान दल एवं सुरक्षा बलों को प्रोत्साहित किया। जोबट उप निर्वाचन के तहत मतदान की प्रक्रिया में ग्रामीण के साथ-साथ शहरी मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला एवं पुरूष मतदाताओं ने भाग लिया। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर कोविड-19 से बचाव संबंधित विशेष प्रबंध किये गए थे। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर स्वास्थ्य विभाग का अमला, सेनेटाईजर, मास्क, ग्लब्स आदि के साथ उपस्थित थे। मतदाताओं ने भी कोविड-19 से बचाव संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान पूरे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान की पल-पल की जानकारी जिला स्तरीय कम्यूनिकेशन कंट्रोल रूम पर आती रही। वहीं क्रिटीकल मतदान केन्द्रों की सतत मॉनिटरिंग वेवकास्ट माध्यम से की गई। कम्यूनिकेशन कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी अनुसार मतदान का प्रतिशत 53 प्रतिशत था।

Tags :

जरूरी खबरें