Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फ़हराकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया

Aditi News Team

Fri, Jul 22, 2022
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फ़हराकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फ़हराकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। ट्वीट्स के माध्यम से श्री अमित शाह ने कहा कि “”हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र में पिरोता है बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और प्रबल भी करता है। 22 जुलाई 1947 के ही दिन तिरंगे के वर्तमान स्वरूप को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाने की घोषणा हुई थी”।“ केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “”प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जी द्वारा आजादी के इस अमृत महोत्सव में #HarGharTiranga अभियान की शुरुआत की गयी है। इस अभियान से देशभर में लगभग 20 करोड़ घरों पर तिरंगे फहराये जाएँगे, जो हर नागरिक विशेषकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्योति को और अधिक प्रखर करने का काम करेगा।”” श्री अमित शाह ने कहा कि “मैं सभी से अपील करता हूँ कि 13 से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान से जुड़ें। इससे हमारी युवा पीढ़ी में हम तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को और बढ़ा पाएँगे साथ ही स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले वीरों का त्याग उन्हें बता पायेंगे ।

Tags :

जरूरी खबरें