Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने किया ग्वालियर में नए एयर टर्मिनल का भूमि-पूजन

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डा ग्वालियर के नए टर्मिनल एवं हवाई अड्डे के विस्तार कार्य की आधारशिला रखी। हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का निर्माण लगभग 500 करोड़ रूपए की लागत से किया जाना है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित थे।   केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित केन्द्रीय मंत्रीगण ने विधि-विधान से पूजन कर नए टर्मिनल और हवाई अड्डे के विस्तार कार्य का शिलान्यास किया। श्री शाह ने नए टर्मिनल के निर्माण संबंधी मॉडल का भी अवलोकन किया। मॉडल के माध्यम से अत्याधुनिक नए टर्मिनल की जानकारी प्रदर्शित की गई। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह, एडीजी श्री डी. श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी भी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें