Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,आजादी का अमृत महोत्सव गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी

Aditi News Team

Sat, Oct 2, 2021

गाडरवारा । मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , श्री महेश कुमार शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में गाडरवारा सिविल न्यायालय से आजादी का अमृत महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर प्रभातफेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

सर्वप्रथम संजय वर्मा, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश एवं सदस्य तालुका लीगल सर्विस कमेटी गाडरवारा के द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया सिविल न्यायालय गाडरवारा से लोटन गंज तक रैली का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश राजेश शर्मा एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री मुकेश कुमार शिवहरे ,श्री भूपेश कुमार मिश्रा, सुश्री भानु पंडवार, श्रीमती भारती केसरी ,श्री दिलीप कुमार दुबे ,श्रीमती सृष्टि शर्मा न्यायधीश गण एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री सर्वेश शर्मा उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र अग्रवाल पैनल अधिवक्ता संतोष विश्वकर्मा एवं पीएलबी शेख रहीम ,रामकृष्ण राजपूत, अखिलेश सोनी ,नितेन्द राजपूत ,शिवराज कुशवाहा आदि उपस्थित रहे!

Tags :

जरूरी खबरें