Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा, भारत माता एवं बीर बजरंगबली की महाआरती का हुआ आयोजन,भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल गाडरवारा के सदस्य रहे उपस्थित

भारतमाता एवं बीर बजरंगबली की महाआरती का हुआ आयोजन,भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल गाडरवारा के सदस्य रहे उपस्थित गाडरवारा। महाकाल चौराहे पर देश प्रेम एवं सनातन धर्म की जनचेतना के लिए भारत माता की आरती एवं बजरंगबली जी महाराज की आरती का आयोजन आज महाकाल चौराहा निरंजन वार्ड पर हनुमान जी महाराज के मंदिर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा एवं समस्त वार्ड निवासियों की उपस्थिति में महाआरती संपन्न हुई। साथ ही वार्ड के लोगो के द्वारा हनुमान मंदिर चबूतरे जीर्णोधार कराने हेतु निरंजन बार्ड पार्षद प्रतिनिधि महोदय से चर्चा की जिसके लिए पार्षद प्रतिनिधि रामेश्वर धानक द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष को अवगत करने हेतु स्थानीय लोगो से बोला जिस सभी उपस्थित जनो द्वारा सहमती दी गई कि नपा अध्यक्ष को इस संबंध में आवेदन दिया जाए एवं सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुयों को पूर्ण उम्मीद हैं कि नपा अध्यक्ष इस कार्य को संज्ञान में लेंगे। महाआरती में वार्ड से पार्षद प्रतिनिधि रामेश्वर धानक, हरिशंकर कुशवाहा, अनुराग कौरव,चेतराम चौधरी, कुलदीप रजक, राजकुमार कश्यप, अभिषेक राकेशिया, लकी कोरी, सुरेश श्रीवास, सोनू सोनी, कपिल रजक, कपिल दुबे, लकी सोनी, शुभम कुशवाहा, पंकज पटेल, आकाश बाल्मिक, अभय पांडे, नीलेश छीपा, पवन सोनकर, निहाल छीपा,शिवम छीपा, वतन, छीपा, नीतेश छीपा, अभिषेक कुशवाहा एवं वार्ड के सभी युवा साथी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें