Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: जबलपुर,भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा ली गयी बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Aditi News Team

Wed, Sep 14, 2022
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा ली गयी बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश जबलपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन दिनांक 15/09/2022 से 25/09/2022 तक 14 जिले अनूपपुर, बालाघाट, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मण्डला, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली एवं उमरिया के पुरूष उम्मीद्वारों के लिये अग्निवीर, जनरल ड्यिूटी, अग्निीवीर तकनीकी, अग्निीवीर क्लर्क/स्टोरकीपर तकनीकी, अग्निीवीर ट्रेड मेन की भर्ती प्रक्रिया प्रातः काल से जैक रेजीमेन्टल सेंटर के समीप जम्मू एण्ड कश्मीर के समीप मैदान में किया जाना प्रस्तावित है। अग्निवीर भर्ती रैली में आवेदकों को आगमन मुख्य रेलवे स्टेशन, मदनमहल रेलवे स्टेशन, अधारताल रेलवे स्टेशन एवं मुख्य बस स्टैण्ड दीनदयाल चौक माढ़ोताल में होगा जिसे ध्यान में रखते हुये आज दिनॉक 14-9-2022 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा आर.पी.एफ. कमाण्डेंट श्री अरूण त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, आरटीओ श्री जितेंद्र शर्मा, CEO JCTSL श्री सचिन विश्वकर्मा की उपस्थिति में एक बैठक लेते हुये बैठक में व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक बरगी/कैंट सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मधुकर चौकीकर, उप पुलिस अधीक्षक जी.आर.पी. श्री आर.के. गौतम, थाना प्रभारी मदनमहल श्री नीरज वर्मा, थाना प्रभारी ओमती श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव, थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री रमेश कौरव थाना प्रभारी कैंट श्री अरविंद चौबे, थाना प्रभारी माढोताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा, थाना प्रभारी जी.आर.पी. जबलपुर श्री सुनील नेमा, आर.पी.एफ. निरीक्षक श्री एम.आई. मंसूरी, आर.पी.एफ. निरीक्षक श्री विपिन कुमार, सूबेदार मोहन ंिसह, सूबेदार रोहित कुमार, उपस्थित थे ।

Tags :

जरूरी खबरें