Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: जबलपुर,माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, चरगवां रोड पर नेशनल हाइवे से लगी आठ करोड़ की 20 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि अवैध कब्जे से कराई मुक्त, <br>

Aditi News Team

Wed, Dec 16, 2020

जबलपुर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार माफिया के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जबलपुर में आज मंगलवार को एक और बड़ी कार्यवाही की गई। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम द्वारा सयुंक्त की गई इस कार्यवाही में तिलवारा पुल के पास चरगवां मोड़ से लगी नेशनल हाइवे मद की करीब आठ करोड़ रुपये कीमत की 20 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि को आपराधिक रिकार्ड वाले महेश और विनेश यादव के अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। मुक्त कराई गई भूमि पर महेश और उसके भाई विनेश यादव द्वारा बनाई गई छह पक्की दुकानों और एक ढाबा नुमा होटल तथा सड़क की दूसरी तरफ किराये पर दे रखे अवैध निर्माण को भी जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया है। ध्वस्त किये गये अवैध निर्माणों की कीमत दो करोड़ रुपये के आसपास बताई गई है। कार्यवाही एसडीएम जबलपुर नमः शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में की गई। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल, सीएसपी बरगी रवि चौहान , तहसीलदार जबलपुर नीता कोरी आदि मौजूद थे। बताया गया कि महेश और उसके भाई विनेश यादव के विरुद्ध शराब  के अवैध कारोबार, अवैध उत्खनन, जुआँ एक्ट और दूसरों को डराने धमकाने के कई अपराध पंजीबद्ध हैं।

Tags :

जरूरी खबरें