Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: जबलपुर,राष्ट्रपति श्री कोविन्द का जबलपुर पहुँचने पर भव्य स्वागत<br>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने की विमानतल पर आगवानी

Aditi News Team

Sat, Mar 6, 2021

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का आज जबलपुर के डुमना विमानतल पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर भारतीय वायुसेना के विमान से आज शनिवार की सुबह करीब 9.40 बजे डुमना पहुँचे थे। विमानतल पर राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की तथा उनका स्वागत किया।
    राष्ट्रपति श्री कोविन्द का डुमना विमानतल पर स्वागत करने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री जस्टिस मोहम्मद रफीक, प्रदेश के आयुष एवं जलसंसाधन राज्य मंत्री श्री रामकि

शोर कांवरे, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर प्रिंसिपल बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश श्री जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश श्री जस्टिस शील नागू, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश श्री जस्टिस सुजॉय पाल, जबलपुर के सांसद श्री राकेश सिंह, विधायक श्री अशोक रोहाणी ,श्री लखन घनघोरिया एवं श्री विनय सक्सेना, प्रदेश के मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस, कॉलेज ऑफ मेटेरियल मैनेजमेंट जबलपुर के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर तथा पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा भी विमानतल पर उपस्थित थे। राष्ट्रपति श्री कोविन्द ने सभी से परिचय प्राप्त किया। राष्ट्रपति डुमना विमानतल से सीधे सर्किट हाउस के लिये रवाना हुये।

Tags :

जरूरी खबरें