Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: तेंदूखेड़ा, एन.सी.सी. स्थापना दिवस पर निकाली गई जनजागरण रैली

Aditi News Team

Tue, Nov 29, 2022
एन.सी.सी. स्थापना दिवस पर निकाली गई जनजागरण रैली तेंदूखेड़ा। 75 वॉ एन. सी. सी. स्थापना दिवस सर्वोदय उ. मा. विद्यालय तेंदूखेड़ा के 2MP गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी. जबलपुर बालिका स्कंध द्वारा कमान अधिकारी कर्नल मकसूद अली के निर्देशानुसार धूमधाम से मनाया गया। इसके अंतर्गत एन.सी.सी. कैडेट्स के द्वारा पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत जलसंरक्षण, संवर्धन एवं जलस्रोतों के आसपास साफ सफाई रखने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्कूल से तेंदूखेड़ा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई। कैडेट्स द्वारा इस हेतु पोस्टर बनाए गए। एन.सी.सी. अधिकारी सेकेंड ऑफीसर तपती रानी दत्ता ने स्थापना दिवस पर बधाई संदेश देते हुए बताया कि जलसंरक्षण तथा जलस्रोतों की साफ-सफाई हम सभी की जिम्मेदारी है, हमें हमारे सुरक्षित भविष्य हेतु हमारे कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए सर्वोदय स्कूल के प्राचार्य कमल कुमार जैन (शास्त्री जी) ने एन.सी.सी. के महत्व को बताते हुए एकता और अनुशासन, देश सेवा हेतु कैडेट्स को प्रेरित किया।

Tags :

जरूरी खबरें