Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: दमोह,हटा की बेटी ने राजघाट पर चलाया चरखा,आचार्य श्री के सपनों को पूर्ण करने की मंशा

Aditi News Team

Sat, Oct 2, 2021

दमोह (हटा) देश की राजधानी दिल्‍ली में राजघाट पर आज हटा की बेटी संस्‍कृति सिंघई ने चरखा चलाया जहां देश के राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित देश के समस्‍त व्‍हीआईपी ने उसे देखा, मौका था गांधी जयंती के अवसर पर देश के समस्‍त सम्‍मनीय राजघाट पर गांधी जी को याद करते हुए उन्‍हे पुष्‍प समर्पित करने आये थे।नगर के सुप्रसिद्ध व्‍यवसायी प्रकाश जैन की नातिन एवं नरेन्‍द्र बाकल की पुत्री संस्कृति सिघई ने मिरांडा हाउस कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की है। गांधी स्टडी सर्कल मिरांडा हाउस की अध्यक्ष रह चुकी है। गांधी भवन में चरखा स्पिनिंग का कोर्स किया, आज गांधी जयंती पर संस्‍कृति को वीवीआइपी पास मिला जिसकी वजह से वह अपनी चरखा कताई की कला को राजघाट में प्रदर्शित करने पहुंची, गांधी जी के विचारों से ओतप्रोत एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी महराज के हस्‍तकरघा अभियान को यहां प्रदर्शित करने का शुभ अवसर मिला। इस प्रोग्राम में राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविद, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, उपराष्‍ट्रपति, सोनिया गांधी और अन्य मंत्री गण भी उपस्थित थे। सभी ने उपस्थित प्रदर्शन करने वालो का अभिवादन भी किया, संस्‍कृति ने बताया कि मैं आचार्य श्री जी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाना चाहती हूं और स्वर्णिम भारत के इस महायज्ञ में एक छोटी सी माध्‍यम बनना चाहती हूं।

Tags :

जरूरी खबरें