Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: दिल्ली,आईआरईडीए हरित ऊर्जा परियोजनाओं मेंटीएएनजीईडीसीओ<br>को सहायता देगी,समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए

Aditi News Team

Mon, Sep 6, 2021

दिल्ली। भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था लिमिटेड (आईआरईडीए) ने तमिलनाडु में अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास में अपनी विशेषज्ञता साझा करने और धन जुटाने के लिए तमिलनाडु जेनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (टीएएनजीईडीसीओ) के साथ आज एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

एमओयू पर आईआरईडीए के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री प्रदीप कुमार दास तथा टीएएनजीईडीसीओ के सीएमडी श्री राजेश लाखोनी ने तमिलनाडु के मुख्य मंत्री श्री एम के स्टालिन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हस्‍ताक्षर किए।

इस एमओयू के अंतर्गत आईआरईडीए अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास,नीलामी प्रक्रिया से जुड़े प्रबंधन और इसके क्रियान्वयन आदि क्षेत्रों की अपनी तकनीकी विशेषज्ञता टीएएनजीईडीसीओ को उपलब्ध कराएगा। आईआरईडीए,नए विकासशील आर्थिक मॉडल्स के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने में भी टीएएनजीईडीसीओ की मदद करेगा। साथ ही इस क्षेत्र से जुड़े बाज़ार की बेहतर समझ,प्रस्तावित ऋण आवश्यकताओं के लिए अंडरराइटिंग सेवाओं,बाज़ार पूर्व सर्वेक्षण करने और संभावित निवेशकों में इस क्षेत्र में निवेश हेतु रुचि पैदा करने के लिए रोड शो के आयोजन करने में भी आईआरईडीए,टीएएनजीईडीसीओ की मदद करेगा।

टीएएनजीईडीसीओ,प्रभावी अक्षय ऊर्जा एकीकरण के लिए उपयुक्त बैटरी संग्रहण क्षमता के साथ 20,000 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना,संग्रहित जल से 3,000 मेगावॉट की जल विद्युत परियोजना और 2,000 मेगावॉट की गैस आधारित ऊर्जा संयंत्र की परियोजना की तैयारी कर रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इन परियोजनाओं हेतु लगभग 1,32,500करोड़ रुपये के ऋण की आवश्यकता होगी। आईआरईडीए अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए सबसे बड़ा ऋण प्रदाता है और यह अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags :

जरूरी खबरें