Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: दिल्ली,सड़क के बुनियादी ढांचे का विकास पहले से कहीं ज्यादा तेज, सुरक्षित और टिकाऊ - नितिन गडकरी

Aditi News Team

Mon, Sep 6, 2021

दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, सड़क का बुनियादी ढांचा पहले से कहीं ज्यादा तेज, सुरक्षित और अधिक टिकाऊ हो रहा है। उन्होंने मंत्रालय एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि हमारा साझा लक्ष्य देश की सेवा में विश्व स्तरीय सड़क अवसंरचना प्रदान करना है। श्री गडकरी ने सड़क डिजाइन और निर्माण, पर्यावरण के अनुकूल सड़कों के निर्माण, औद्योगिक पूरक दृष्टिकोण, सुरक्षा के लिए नई तकनीकों, तेज और किफायती निर्माण में सुरक्षा के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता के दृष्टिकोण पर जोर दिया। श्री गडकरी ने कहा कि 11,000 करोड़ रुपये के निवेश से 313 किलोमीटर लंबा राजमार्ग, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह से बदल देगा। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है और मार्च 2022 तक इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 6 लेन वाले एक्सेस नियंत्रित अंबाला-कोटपुतली ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का निर्माण रिकॉर्ड गति से किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें