Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,वन्यप्राणी संरक्षण पर हुई दीवार पेंटिंग प्रतियोगिता

Aditi News Team

Thu, Oct 7, 2021

नरसिंहपुर । एक से 7 अक्टूबर तक मनाये जाने वाले वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान नरसिंहपुर वन मंडल में गुरूवार को दीवार पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल, कॉलेज एवं ओपन समेत 3 श्रेणी में किया गया। प्रतियोगिता में संबंधित दलों ने वन्य जीवन पर आधरित विषयों पर दीवार पेंटिंग की। इस प्रतियोगिता में 11 दलों ने उक्त 3 श्रेणियों में दीवार पेंटिंग की। प्रतियोगिता के प्रथम 3 विजेता दलों को वन मंडल अधिकारी श्री पीडी गेब्रियाल ने प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। विजेता दलों में प्रथम स्थान वालों के लिये 3 हजार रूपये, द्वितीय स्थान के लिये 2 हजार रूपये एवं तृतीय स्थान के लिये एक हजार रूपये की राशि संबंधित बैंक खाते में प्रदाय की जायेगी। प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी के मार्गदर्शन में किया गया।
         दीवार पेंटिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत स्कूल श्रेणी में प्रथम स्थान शा. नेहरू हा.से. स्कूल नरसिंहपुर के श्री लक्ष्य रैकवार, श्री अनुराग शर्मा, श्री राजकुमार प्रजापति, श्री लखन विश्वकर्मा व श्री वीरेन्द्र सोनी के दल को, द्वितीय स्थान शा. उत्कृष्ट स्कूल नरसिंहपुर की सुश्री साक्षी रावत, सुश्री कृति रावत, सुश्री सेजल कुशवाहा, सुश्री आयुषी पटैल व सुश्री पलक चौरसिया के दल को और तृतीय स्थान गुरूकुल ज्ञान मंदिर नरसिंहपुर के श्री राज परमार व श्री आदित्य नेमा के दल को मिला।
         कॉलेज श्रेणी में प्रथम स्थान शा. स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर की सुश्री साक्षी नामदेव, श्री दीपक नामदेव व सुश्री शक्ति नामदेव के दल को, द्वितीय स्थान शा. एसएसएनएम कॉलेज नरसिंहपुर की सुश्री तनुश्री पटैल, सुश्री तनु मेहरा, सुश्री आरती साहू व सुश्री आरजू चौरसिया के दल को और तृतीय स्थान एमआईएमटी कॉलेज नरसिंहपुर के श्री गौरव जाट, सुश्री उन्नति अग्रवाल, सुश्री साक्षी अग्रवाल व श्री शिवा नेमा के दल को मिला। ओपन श्रेणी में एक ही दल होने से प्रथम स्थान श्री हिम्मत सिंह पटैल के दल को मिला।

Tags :

जरूरी खबरें