Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

हत्या या आत्महत्या गहराया रहस्य ? निर्भीक पत्रकार नितिन जैन का शव बरमान के जंगलों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

: नरसिंहपुर “आजादी का अमृत महोत्सव”सांसद द्वय व विधायक ने सीआरपीएफ की साईकिल रैली की राजमार्ग पर अगवानी की<br>सीआरपीएफ के जवानों का किया स्वागत

Aditi News Team

Mon, Sep 20, 2021

नरसिंहपुर । भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाने और आजादी के अनजान नायक, नायिकाओं की गाथाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल- सीआरपीएफ द्वारा देश के चारों कोनो से रैली निकाली जा रही है। ये रैली दो अक्टूबर 2021 को राजघाट नई दिल्ली में समाप्त होगी। इसी क्रम में जिले के लोलरी- राजमार्ग चौराहा के समीप सीआरपीएफ की जबलपुर से झांसी तक जाने वाली साईकिल रैली का आगमन सोमवार को हुआ। यहां सीआरपीएफ की साईकिल रैली की अगवानी राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, लोकसभा सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, विधायक श्री जालम सिंह पटैल,और अन्य जनप्रतिनिधियों ने की। इस दौरान साईकिल रैली में शामिल सीआरपीएफ के जवानों का अतिथियों ने स्वागत व अभिनंदन किया और शोभायात्रा निकाली गई।

         इस अवसर पर आरडीपीएस स्कूल परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

         इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री सोनी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में असंख्य लोगों के बलिदान के कारण हम देश में सार्वभौम सत्ता सम्पन्न गणराज्य की व्यवस्था से लाभांवित हो रहे हैं। सीआरपीएफ जैसे संगठनों के जवानों के बलिदान के कारण हम सुरक्षित हैं और चैन से रह रहे हैं। आजादी के नायकों के कामों से लोगों को अवगत कराने के लिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिये। आज़ादी हमें कठिन संघर्ष के बाद मिली है। इसके लिए किए गए त्याग और बलिदान से आज़ादी के अमृत महोत्सव में युवा पीढ़ी को परिचित कराया जाना चाहिये। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में लगें सैनिक बलों द्वारा आज़ादी के महोत्सव कार्यक्रमों के आयोजन लिए सराहना की।

         लोकसभा सांसद सिंह ने कहा कि सीआरपीएफ की रैली जैसे आयोजन वर्तमान पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले जाने- अनजाने नायकों के कार्यों का स्मरण कराने का काम कर रहे हैं। इस तरह के कार्य स्वागतेय एवं अभिनंदन के योग्य हैं। उन्होंने कहा कि सीमा बलों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों, भाषा, वर्ग और समुदायों के बीच देश की आज़ादी के लिए अपना सब कुछ खपा देने वाले अनजान नायकों, नायिकाओं की गाथाओं को पहुंचाने के लिए इस तरह के आयोजन किये जा रहे हैं। 

         इस अवसर पर पूर्व विधायक भैयाराम पटैल, डीजी सीआरपीएफ श्री के. विजय कुमार, सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक डॉ. संजय कुमार, श्री वीरेन्द्र फौजदार, श्रीमती वंदना पटैल, डॉ. हरगोविंद पटैल, ठा. राजीव सिंह, श्री नंद किशोर ठाकुर, एसडीएम श्री राजेश शाह, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सीआरपीएफ के जवान और नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक अग्निहोत्री ने किया।

         उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल- सीआरपीएफ देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है, जो स्वतंत्रता के पहले से 1939 से अस्तित्व में है। सीआरपीएफ ने पूरे देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हुए राष्ट्र को एकसूत्र में सुरक्षित रखा है। यह एक महान अवसर है कि हम भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के जश्न को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं, इसमें नरसिंहपुर जिला भी साक्षी बनकर देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान और समर्पण करने वालों का स्मरण कर रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें