Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर गाडरवारा के मिष्ठान दुकानों का किया औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Nov 18, 2020

कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के निर्देशन में जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इन्ही निर्देशों के परिपालन में एसडीएम गाडरवारा के द्वारा गठित जांच दल ने बुधवार को नगर का औचक निरीक्षण कर कार्यवाही की है। दल द्वारा कुल 11 दुकानों का निरीक्षण कर 7 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दल द्वारा गाडरवारा स्टेशन, पलोटनगंज, पानी की टंकी के पास स्थित सभी जलपान गृह एवं होटलों तथा मिष्ठान विक्रय दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पलोटनगंज स्थित बाहुवली मिष्ठान भंडार पर दूषित 4 किलो ग्राम मोके पर विनष्ट कराकर बर्फी का नमूना लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान कुल 4 नमूने लिए गए, जो जांच वास्ते खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। यह कार्यवाही सतत जारी रहेगी।

   इस दौरान तहसीलदार श्री राजेश मरावी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित गुप्ता एवं श्रीमती सारिका दुबे, अन्य अधिकारी और नगरपालिका की टीम मौजूद थी।

Tags :

जरूरी खबरें