Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

: नरसिंहपुर, जिले में स्काउट- गाइड की गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश

Aditi News Team

Mon, Oct 25, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने जिले में स्काउट- गाइड की गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। उन्होंने स्काउट- गाइडिंग की गतिविधियों में भरपूर सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया। कलेक्टर ने ये निर्देश सहायक राज्य संगठन स्काउट जबलपुर संभाग श्री सुखदेव सिंह चौहान और जिला शिक्षा अधिकारी व जिला कमिश्नर स्काउट गाइड श्रीमती जेएस विल्सन से सौजन्य भेंट के दौरान दिये। इस मौके पर श्री चौहान ने पारंपरिक रूप से स्काउट स्कार्फ पहनाकर कलेक्टर का स्वागत किया। श्री चौहान ने भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिला संघ का निर्वाचन कराने के संबंध में कलेक्टर एवं जिला तदर्थ समिति के अध्यक्ष श्री रोहित सिंह से चर्चा की।
         कलेक्टर ने जिले की स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की और सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया। श्री चौहान के आग्रह पर कलेक्टर ने संरक्षक जिला संघ जबलपुर के पद के लिए सहमति दी।

Tags :

जरूरी खबरें